फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   संग्राम अध्यक्ष और रेयासत बने महामंत्री

संग्राम अध्यक्ष और रेयासत बने महामंत्री

Mon, 24 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
संग्राम अध्यक्ष और रेयासत बने महामंत्री
संग्राम अध्यक्ष और रियासत बने महामंत्री
विज्ञापन

भाटपार रानी। मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के छात्रसंघ का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक संपंन हो गया। अध्यक्ष पद पर संग्राम सिंह यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने धनंजय यादव को 224 मतों के अंतर से हराया। संग्राम सिंह यादव को 453 मत मिले, जबकि धनंजय को 229 और अंकित सोनी को 216 मत से संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर अमित सिंह यादव विजयी हुए। उन्होंने 525 मत हासिल किया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी इमरान अंसारी को 322 मत प्राप्त हुआ। महामंत्री पद पर रियासत हुसैन 183 मत से विजयी हुए। उन्हें 384 मत मिला, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजू सिंह को 201 मत प्राप्त हुआ। इस पद के अन्य उम्मीदवार निरंजन कुमार को 88, अली शेर को 180 वोट हासिल हुए। पुस्तकालय मंत्री पद पर निर्वाचित अभिषेक यादव को 582 मत प्राप्त हुए। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी सुधांशु ठाकुर को हराया। सुधांशु को 306 मत ही मिले। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर कृष्ण मोहन भारती 98 मत से विजयी घोषित हुए। उन्हें 185 मत मिला। अन्य प्रत्याशी दुर्गेश 76, पंकज 74, प्रशांत 60, मुनचुन 80 और सोनू को 87 मत मिला। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि में विशाल मिश्रा 227 मत प्राप्त कर विजेता बने। दूसरे नंबर पर रहे प्रिंस गुप्ता को 91 मत ही प्राप्त हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. सुधीर शुक्ला ने बताया कि कुल 1524 मतों में 899 मत पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed