फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हर डेढ़ मिनट पर मोदी का नाम, अंत में जय श्रीराम

हर डेढ़ मिनट पर मोदी का नाम, अंत में जय श्रीराम

Sat, 15 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
हर डेढ़ मिनट पर मोदी का नाम, अंत में जय श्रीराम
सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को माला पहनाकर स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भले ही सलेमपुर के पूर्व सांसद स्व. हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे, मगर दिल और दिमाग में मिशन-2019 ही घूम रहा था। यही कारण था कि अपने भाषण में वह हर उस पहलू को छूने से नहीं चूके, जो चुनावी लाभ दिला सकता है। जाति-समाज के संबंधों को जोड़ा तो केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के जरिए गरीब, मजदूर, किसान तबके का हितैषी साबित करने से भी पीछे नहीं रहे। सबसे खास बात यह रही कि उनके भाषण का केंद्र बिंदु प्रधानमंत्री मोदी और उनकी योजनाएं ही रहीं। अपने 22 मिनट के भाषण में उन्होंने 16 बार मोदी और छह बार सीएम योगी को याद किया। भारत माता की जय से भाषण की शुरुआत के साथ राष्ट्रवाद की अलख जगाई तो समापन में ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाकर हिंदुत्व को धार दी।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम 1.50 बजे से करीब पौन घंटे विलंब से पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पहले 10 मिनट तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद 2.45 बजे मंच पर पहुंचे। स्वागत व उद्घाटन की औपचारिकताओं और विशिष्ट अतिथियों के संबोधन के बाद 3.39 पर डिप्टी सीएम माइक तक पहुंचे। भारत माता की जय के नारे से भाषण की शुरुआत की। फिर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद सहित अन्य महापुरुषों को नमन करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त, गड्ढामुक्त सड़कों का दावा किया। कहा कि पहले विकास का पहिया एक रथ पर था, अब यूपी में भी सरकार से यह रथ दो पहियों पर पूरी रफ्तार से दौड़ रहा है। हर चौथी-पांचवीं लाइन में वह पीएम मोदी और केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते रहे। सीमा पर आए दिन आतंकियों के मारे व पकड़े जाने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी के 56 इंच के सीने की याद दिलाई तो विश्व का शक्तिशाली नेता भी करार दिया। पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलाने, तीन तलाक पर बिल के जरिए भाजपा को सर्व समाज की हितैषी बताया। कहा कि विरोधी आप को बरगलाने के लिए तरह-तरह की कहानियां कहेंगे, उनकी पिछली तमाम कहानियां हैं, मगर मोदी जी का वर्तमान देखिए। सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। मोदी जी को दोबारा जीत दिलाइए।
विज्ञापन



फलों की टोकरी से किया डिप्टी सीएम का स्वागत
देवरिया। अब तक विशिष्ट जनों के स्वागत के लिए फूल, गुलदस्ता या स्मृति चिह्न भेंट करने की परंपरा रही है। कुछ देर के लिए ही इनकी शोभा रहती है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद फूल-गुलदस्ता पैरों तले रौंद दिए जाते थे। इस परंपरा को बदलते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार को अनूठी पहल की। डिप्टी सीएम के स्वागत में फूलों का गुलदस्ता नहीं, फलों की टोकरी भेंट की। डीएम अमित किशोर, एसपी एन.कोलांची, सीडीओ राजेश त्यागी, डीडी कृषि एके मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि सांसद कलराज मिश्र को सेब, केला, अनार, पपीता जैसे फलों से भरी टोकरी भेंटकर स्वागत किया। अतिथियों के हाथों गई इस टोकरी को बाद में अस्पताल के मरीजों में वितरित कर दिया गया। जिला प्रशासन की इस पहल की हर तरफ चर्चा थी। डीएम अमित किशोर का कहना था कि फूलों की माला और गुलदस्ता की शोभा क्षणिक होती है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद अतिथि भी उसे नहीं ले जाते। लिहाजा अक्सर उन्हें फेंक दिया जाता है। फल जरूरतमंदों को काम आएंगे। मरीजों को स्वस्थ बनाएंगे। बदले में उनकी दुआएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीबाजार में ओवरब्रिज का किया लोकार्पण
गौरीबाजार। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने स्थानीय कस्बे में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। शाम 4:30 बजे चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव के मैदान में पहुंचे डिप्टी सीएम ने जिले के सर्वांगीण विकास का वादा किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता और समाज के अंतिम लोगों तक पहुंचाना भाजपा का प्रमुख लक्ष्य है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रविंद्र नाथ जायसवाल, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विद्यासागर जायसवाल, कपिलदेव यादव आदि ने चीनी मिल गौरीबाजार को चालू कराने और पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम में सांसद कलराज मिश्र, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलेश जायसवाल, डॉ. कामेश्वर सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय सैनी, रामअवतार जायसवाल, पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह, सभासद नीतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed