फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शिक्षक के बिना जीवन का कोई आधार नहीं

शिक्षक के बिना जीवन का कोई आधार नहीं

Wed, 05 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक के बिना जीवन का कोई आधार नहीं
‘शिक्षक के बिना जीवन का आधार नहीं’
विज्ञापन


समारोह पूर्वक मनाई गई पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन की जयंती
स्कूल-कॉलेजों में हुई भाषण संगोष्ठी, सम्मानित किए गए शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती बुधवार को जिले में शिक्षक दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाई गई। स्कूल-कॉलेजों में विविध आयोजन हुए। भाषण, संगोष्ठी के जरिए समाज में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा हुई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले सदर बीआरसी परिसर में हुए कार्यक्रम में डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक आगे चलकर समाज को दिशा देता है। विद्यार्थी का भविष्य निर्माण उसका प्राथमिक कर्तव्य है। शिक्षक इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं। जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी ने शिक्षकों को बच्चों को मनोयोग से पढ़ाकर सफल बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में बृजेश द्विवेदी, रामअवध चौरसिया, विनय यादव, जैनेंद्र तिवारी, अतुल शुक्ला, दिवाकर मिश्र, रिजवानुल्लाह, राकेश कुमार, प्रेमनारायण, ब्रजभूषण गौड़, बृजेश द्विवेदी, शशिभूषण पाठक, राकेश, दिवाकर मिश्र आदि मौजूद रहे। बीआरडी पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. कमलापति ने कहा कि माता-पिता और गुरु में संसार की सभी चीजें निहित हैं। पूर्व प्राचार्य डॉ. अवधेश सिंह ने विद्यार्थी को शिक्षक की सबसे बड़ी ताकत बताया। विद्यार्थियों ने केक काटकर पूर्व राष्ट्रपति की जयंती मनाई। इस मौके पर शिवेंद्र, शैलेंद्र, हर्षित, दिव्या, किशन झा, अंजली रानी, ज्योति, रविशंकर, मेनका, ज्योति, कृतिका, स्मिता, प्रियंका, आकांक्षा, रघु, सूरज, प्रीति, करन आदि मौजूद रहे। प्रेस्टिज इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरपीएफ के डीआईजी डॉ. सुरेश सैनी ने कहा कि निर्मल, पवित्र, सदाचार, सत्य, विश्वास, ज्ञान, सुख आदि सभी शब्दों का पर्याय शिक्षक ही है। कार्यक्रम में प्राचीन इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. गोरखनाथ को गुरुवर सम्मान से नवाजा गया। प्रधानाचार्य एसएन सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास में आयोजित आचार्य सम्मान समारोह में सभी आचार्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस सत्र में सेवानिवृत्त अंग्रेजी अध्यापक दीपनारायण मिश्र को प्रशस्ति पत्र दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक मुकेश विनायक खांडेकर ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका बताई। अध्यक्षता विद्याभूषण पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रबंधक राजेश गोयल, प्रधानाचार्य श्रवण सिंह ने भी विचार रखे। युग निर्माण शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि रामरक्षा दुबे ने कहा कि शिक्षक त्याग का पर्याय है। शिक्षक होना प्रेम की परिभाषा है। छात्रा प्रशंसा सिंह, पूनम ने गीत-भाषण की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य एसएन द्विवेदी, प्रबंध जितेंद्र पांडेय, प्रशासक रविकांत सहित बबिता तिवारी, अंजनी, रेनू, रानी चौरसिया, तूलिका चतुर्वेदी, गरिमा मिश्र, गरिमा पांडेय, सुरभि श्रीवास्तव, राजेश कश्यप आदि मौजूद रहे। अशोक इंटर कॉलेज बरपार में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. मिथिलेश सिंह, प्रवक्ता नीरज श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रसाद तिवारी, गोरखनाथ यादव, रामाश्रय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed