फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पीएचसी के औचक निरीक्षण में मिली खामियां

पीएचसी के औचक निरीक्षण में मिली खामियां

Tue, 24 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी के औचक निरीक्षण में मिली खामियां
पीएचसी के औचक निरीक्षण में मिली खामियां
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने किया निरीक्षण, नदारद रहे डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डीएम के निर्देश पर देसही देवरिया के बीडीओ ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देसही का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पीएचसी पर तैनात कुल 13 में से आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव में खामियां मिली। बीडीओ ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।

देसही देवरिया के बीडीओ ओमप्रकाश सुबह साढ़े आठ बजे देसही पीएचसी पर पहुंचे। यहां तैनात प्रभारी चिकित्सक डॉ. शुभलाल सहित डॉक्टर माधवी दीक्षित, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. लाकुन्निशा, संगीता गुप्ता, संध्या चौहान, प्रियंका गौतम, हरिशंकर कुशवाहा और संजय चौरसिया अनुपस्थित रहे। मौके पर पहुंचे मरीज पर्ची बनवाकर डॉक्टरों के आने की इंतजार में बैठे थे। यहां भर्ती कक्ष, प्रसव कक्ष में गंदगी, जेनरेटर और आरओ भी मिले। प्रसव कक्ष में रखे औजार भी धूल से पटे थे। मरीजों ने बताया कि यहां कोई डॉक्टर रात में भी नहीं रहते हैं। बीडीओ ने बताया कि पूरी जांच रिपोर्ट डीएम व सीएमओ को प्रेषित कर दी गई है। उनके स्तर पर कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed