{"_id":"5b4e25ec4f1c1b4c748b5736","slug":"111531848172-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलित लेखपालों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलित लेखपालों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
----------------
लेखपालों का आंदोलन 15वें दिन जारी
- कलेक्ट्रट पर किया प्रदर्शन, मांग पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कलेक्ट्रेट में लेखपालों का धरना 15वें दिन मंगलवार को जारी रहा। सरकार के खिलाफ आंदोलित लेखपालों ने नारेबाजी की। आठ सूूत्री मांग पूरा न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
जिलाध्यक्ष चन्द्रभूषण पांडेय ने कहा कि सरकार की अनदेखी और बेवजह कार्रवाई से लेखपाल डरने वाले नहीं है। लेखपालों का आंदोलन प्रतिदिन उत्साह के साथ आगे बढ़ेगा। प्रशिक्षु लेखपालों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई कर अफसर आंदोलन को कमजोर करने का कुचक्र रच रहे हैं। राजनाथ राय ने कहा कि प्रदेश सरकार लेखपालों के साथ भेदभाव कर रही है। कई बार मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया लेकिन अपने वादे से मुकर गई। जिला मंत्री अमरेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार कार्रवाई के बल पर आंदोलन खत्म कराने का प्रयास कर रही है जो असंभव है। लेखपाल कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। धरना स्थल पर लेखपालों ने कविता और गीतों के माध्यम से प्रदेश सरकार पर तंज कसा। इस दौरान रवि कुमार, अवधेश दुबे, सुनील श्रीवास्तव, नागेपति त्रिपाठी, संतोष कुमार, राजकुमार मिश्र, नर्वदेश्वर मिश्र, श्याम विकास यादव, प्रीति मिश्रा, मीना चौरसिया, रामलाल सिंह, त्रिभुवन सोनकर, रामनरेश, अशोक लाल, अशोक पांडेय, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
---
इनसेट
दो संगठनों ने लेखपालों को दिया समर्थन
देवरिया। आंदोलन स्थल पर पहुंचे पेंशन विहीन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र राय और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने लेखपालों के आंदोलन को समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार को लेखपालों से वार्ता करनी चाहिए। वाजीब मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लेखपालों पर तानाशाही रवैया अपनाना लोकतंत्र का हनन है।