{"_id":"5b1028b54f1c1bda6e8b58e8","slug":"111527785653-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के नतीजों पर झूमे सपाई, फोड़े पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के नतीजों पर झूमे सपाई, फोड़े पटाखे
Updated Thu, 31 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
उप चुनाव में सपा के जीत पर सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओ ने सुभाष चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनावों में महागठ बंधन की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। कार्यकर्ताओं ने इसे केंद्र व प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी की हार बताया।
सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। इस मौके पर उमेश नारायण शाही, रमाकांत राव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजवंशी राजभर, व्यास यादव, अब्बास अंसारी, उमाशंकर यादव, योगेंद्र यादव, शोभा यादव, सुनील शर्मा, जेपी यादव, अर्जुन यादव, कमलेश, नरसिंह आदि मौजूद रहे। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उपचुनावों के नतीजों से साफ है कि वर्ष 2019 में यूपी की जनता सपा को जिताने का मन बना चुकी है। इस मौके पर खुर्शीद अंसारी, वासुदेव वर्मा, दीनानाथ चौधरी, संजय मल्ल, विशाल यादव, रविप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। सपा के युवा कार्यकर्ताओं ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। सछास के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों से सपा गठबंधन को मजबूती मिलेगी। प्रदेश की जनता ने भाजपा के सांप्रदायिक सोच को नकार दिया है। इस दौरान विकास यादव, अशोक यादव, उपेंद्र यादव, कमलेश यादव, सुनील यादव, रामअशीष यादव आदि मौजूद रहे। देवरिया खास में कैंप कार्यालय पर दीनानाथ चौधरी, हुसैन अहमद, रामनगेंद्र यादव आदि ने खुशी मनाई।
किसान-मजदूर के स्वाभिमान की जीत
देवरिया। कैराना उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत पर रालोद कार्यकर्ताओं ने कचहरी शिव मंदिर के पास एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। प्रदेश सचिव डॉ. सर्वानंद तिवारी ने कहा कि यह जीत प्रदेश व केंद्र सरकार की नाकामी का परिणाम है। आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि यह किसान-मजदूर के स्वाभिमान और भाईचारे की जीत है। इस मौके पर लालसा यादव, वासुदेव यादव, जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह, अवधेश सिंह, आरके मिश्र, केसी मिश्र, दयाशंकर पाल, श्रीराम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।