{"_id":"5aa40eb24f1c1ba4238b4728","slug":"111520701106-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खुलेंगे पांच पशु अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खुलेंगे पांच पशु अस्पताल
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग जनों में ट्राई साइकिल वितरित करते राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/रामलक्षन। छह से 12 वर्ष के मूक बधिर बच्चों को सरकार की नई योजना से नया जीवन मिलने जा रहा है। जिले का दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग मूक बधिरों इलाज कराएगा। इस शल्य चिकित्सा के बाद मूक बधिरों के सुनने और बोलने की पूरी संभावना होगी। यह बात राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कही। वह शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर दिव्यांगों में उपकरण और ट्राई साइकिल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने रामलक्षन पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ किया।
कहा कि सरकार प्रदेश में दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्हें उपकरण और पेंशन दिया जा रहा है। मूक बधिरों को श्रवण और आवाज देने के लिए सरकार अपने खर्च पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से शल्य चिकित्सा कराकर उन्हें नया जीवन देने जा रही है। रामलक्षन में आयोजित पशु आरोग्य मेले में क्षेत्र के सैकड़ों पशुओं का दवा इलाज किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि पशुधन किसानों का सबसे बड़ी पूंजी है। उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। आगामी 15 मार्च से जिले में टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। कहा कि पशुधन की सुरक्षा के लिए जिले में पांच नए पशु अस्पताल खोले जाएंगे। राज्यमंत्री ने करीब 88 दिव्यांग जनों में ट्राई साइकिल और उपकरण वितरण किए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर दूबे, एसडीएम संजीव यादव, बीडीओ आलोक दत्त, शिवकुमार सिंह, अनूप कुमार, संगमधर दूबे, रमाशंकर निषाद, जितेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्त, देवेंद्र सिंह, धीरज तिवारी आदि मौजूद रहें।