{"_id":"5a37fa954f1c1bcd6d8b4c79","slug":"111513618069-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड-फाई सुविधा से लैस होगा देवरिया सदर रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड-फाई सुविधा से लैस होगा देवरिया सदर रेलवे स्टेशन
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अब देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर वाईफाई की सुविधा से लैस होगा। निजी दूर संचार कंपनी एयरटेल की ओर से यहां वाईफाई कनेक्शन देने के लिए तार बिछवा रही है। उम्मीद है कि नए साल से यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की लंबाई बढ़ाई गई। अब यहां इलेक्ट्रानिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगा है। चूंकि प्लेटफार्म नंबर दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर ही अधिकांश ट्रेन आती और जाती हैं, इसलिए इन प्लेटफॉर्म पर कोच इंडिकेटर भी लगाया गया है। अब यह स्टेशन वाईफाई की सुविधा से लैस होने जा रहा है। सुविधा शुरू होने पर 50 मीटर तक क्षेत्र में वाईफाई का नेटवर्क काम करेगा। इससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री का प्रयास आया काम
पूर्व केंद्रीय मंत्री और देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने सदर रेलवे स्टेशन पर वाईफाई की सुविधा दिलाने के लिए रेलवे और दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा से वार्ता की थी। इस पर रेलवे और दूरसंचार मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया था। रेलमंत्री ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए देवरिया सदर रेलवे स्टेशन को वाईफाई की सुविधा से लैस करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
सदर रेलवे स्टेशन पर कुछ ही दिन में वाईफाई की सुविधा मिलने लगेगी। एक दूरसंचार कंपनी की ओर से तार बिछाया जा रहा है। दो से तीन दिन में कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद सेवा शुरू हो जाएगी।
- परशुराम त्रिपाठी, स्टेशन अधीक्षक।