फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नेहरू ने देश को सशक्त बनाया 17-59-29

नेहरू ने देश को सशक्त बनाया 17-59-29

Tue, 14 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
नेहरू ने देश को सशक्त बनाया 17-59-29
देवरिया। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर अनेक कार्यक्रम हुए। कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम कर नेहरू को याद किया। वक्ताओं ने कहा, नेहरू ने देश को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है। स्कूल-कॉलेजों में नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन

टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर नेहरू जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि मोतीलाल नेहरू के घर में 14 नवंबर को इलाहाबाद में पैदा हुए पं. नेहरू बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। छात्र जीवन में देश को आजाद कराने के लिए कई बार जेल भी गए। बिस्मिल्लाह लारी ने कहा कि नेहरू संसदीय सरकार की स्थापना और विदेश मामलों में गुटनिरपेक्ष नीतियों के लिए विख्यात हुए। इस दौरान गंगासागर गुप्ता, महेंद्र अंबेडकर, रमाशंकर यादव, नागेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। बाल दिवस पर सनबीम स्कूल में भोजन कार्निवाल का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य शाहीन बानु ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। लिटिल पर्ल्स स्कूल में नेहरू की जयंती पर बाल दिवस का आयोजन किया गया। मेधावी बच्चों अभिषेक, आयुष, स्नेहा, अनुराग आदि ने केक काटा। कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, कबड्डी, खो-खो, जलेबी दौड़ में आयुष, स्नेहा, शिवम, तरंनुम आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। आंज्जनेय विद्या मंदिर में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रिया गुप्ता, अभय गुप्ता, सिम्मी त्रिपाठी, काजल गुप्ता, नवीन त्रिपाठी, प्रगति पांडेय ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। सूर्या एकेडमी में बाल मेला लगा। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेहरू की जयंती पर नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस मनाया गया। किड्जी और स्कालर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। अनाथ आश्रम के बच्चों को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया। अनाथ बच्चों को प्रधानाचार्य सपना केजरीवाल ने सम्मानित किया। शिक्षिकाओं ने बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलिंद इंटर कॉलेज खरजरवा में भी बाल दिवस पर कार्यक्रम हुए। होली एजंल्स स्कूल सीसी रोड में प्रबंधक ने बाल दिवस पर हुए कार्यक्रम में बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed