{"_id":"595bc9024f1c1ba60e8b4653","slug":"111499187458-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में प्रधानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में प्रधानों का प्रदर्शन
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों और एक गांव की महिलाओं ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया। प्रधानों ने अफसरों पर 14वां वित्त का धन ग्रामसभा को आवंटित करने में भेदभाव का आरोप लगाया। नाराज प्रधानों ने मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्राम पंचायतों को 14वां वित्त में उम्मीद से अधिक ग्रामसभा के बैंक अकाउंट में धन आ रहा है। लेकिन अधिकांश ब्लॉकों में कई गांव इससे वंचित हैं। वंचित गांवों के प्रधान तहसील दिवस में प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और विभागीय अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए धन आवंटित करने की मांग की। सीआरओ को दिए गए मांगपत्र में कहा है कि सलेमपुर ब्लॉक में करीब 30 गांव ऐसे है, जिनके अकाउंट में धन नहीं आया है। अफसरों ने इसमें भेदभाव किया है। कई गांवों को दोबारा धन आवंटित कर दिया गया। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रधान संघ आंदोलन करेगा। इस दौरान पवन यादव, रवि कुशवाहा, राकेश सिंह, सूर्यप्रकाश चौहान, संगीता देवी, सोना देवी, ममता देवी, जवाहिर, विजय यादव आदि मौजूद रहे। वहीं मिश्रौली गांव की महिलाएं गांव के कुछ दबंग लोगों पर सार्वजनिक नाली जबरन बंद करने का आरोप लगाया। है। महिलाओं का आरोप है कि नाली बंद हो जाने से घरों से पानी नहीं निकल पा रहा है। इसकी शिकायत पूर्व में कई बार की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे नाराज महिलाओं ने तहसील दिवस में प्रदर्शन किया।