फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   11 screening

विदेश से लौटे 11 की हो रही स्क्रीनिंग

Sat, 14 Mar 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
11 screening
विदेशों से लौटे 11 लोगों की हो रही स्क्रीनिंग
विज्ञापन

कोरोना के मरीजों के लिए नहीं है पुख्ता इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। विदेशों से लौटे लोगों की स्क्रीनिंग खास तौर पर हो रही है। चीन, इटली, जर्मनी, फ्रांस, ईरान सहित सात देशों की यात्रा से लौटने वालों की विशेष निगरानी शासन के निर्देश पर की जा रही है। सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए खास इंतजाम नहीं है। अस्पतालों में बने आइसोलेशन वार्ड में बेड साइट मॉनीटर तक नहीं लगे हैं। मरीज की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मुकम्मल इलाज की कोई व्यवस्था जिले में नहीं है। अभी तक विदेश से 90 लोग आ चुके हैं। इसमें 10 की स्क्रीनिंग करके छोड़ दिया गया है। 11 लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। बाकी लोगों के बारे में स्वास्थ्य महकमा पता लगाने में जुटा है। अभी किसी भी व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं पाया गया है।
कोरोना को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। लोगों को जागरूक किया जाए जा रहा है। प्रभावित विदेशों से 90 लोग देवरिया जिले में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई और इन लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। इसके पहले जिले में प्रभावित देश से 17 लोगों की आए थे। इसमें 11 लोगों को चिह्नित कर स्क्रीनिंग की जा रही है। मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम, एसपी, सीएमओ और एडीएम प्रशासन से बात की। कोरोना से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने और संदिग्ध मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने पर जोर दिया। कोराना वॉयरस के संदिग्ध मरीज मिलने पर इलाज में आनाकानी करने पर स्वास्थ्य विभाग पुलिस की मदद लेगा। मुख्य सचिव ने भी ऐसा आदेश दिया। सरकारी विभाग के अफसरों को वॉयरस के प्रति जागरूक करने की बात कही।
विज्ञापन

होटल संचालक प्रति दिन करेंगे रिपोर्टिंग
देवरिया। जिले के होटलों में ठहरने वाले विदेश से आए लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देना होगा। जिले के करीब 18 होटल को स्वास्थ्य विभाग ने पत्र जारी कर फार्मेट उपलब्ध कराया है। आएदिन होटल संचालक स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्टिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘नगर से गांव तक नियमित कराएं सफाई’
देवरिया। कोरोना वॉयरस को लेकर पंचायती राज विभाग को अलर्ट किया गया है। गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई के निर्देश कमिश्नर ने दिए हैं। नगर पंचायत के नालियों, सड़कों की प्रतिदिन नियमित तरीके से सफाई कराई जाए।
डाक्टर ने कहा
चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक केजरीवाल का कहना है कि इंसान के शरीर में पहुंचने के बाद कोरोना वायरस उसके फेफड़ों में संक्रमण करता है। इस कारण सबसे पहले बुखार, उसके बाद सूखी खांसी आती है। बाद में सांस लेने में समस्या हो सकती है। कोरोना वायरस उन लोगों के शरीर से अधिक फैलता है, जिनमें इसके संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन कई जानकार मानते हैं कि व्यक्ति को बीमार करने से पहले भी ये वायरस फैल सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें सावधानी जरूरी है। बार-बार हाथ को धोएं, जिन लोगों को सर्दी-जुकाम हो वे मॉस्क लगाएं। मॉस्क को इस्तेमाल करने से पहले आपने हाथों को अच्छे से धोएं। बार-बार हाथ आंख, नाक और कान में न लगाएं। लोगों से हाथ न मिलाएं।
संदिग्ध मरीज बताकर किया जिला अस्पताल रेफर
रुद्रपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल को कोरोना के संदिग्ध मरीज की रिपोर्टिंग की है। युवक क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह 23 दिन पहले बैंकाक से लौटा। सर्दी, बुखार की शिकायत पर शनिवार को अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसके विदेश यात्रा के बारे में जानकारी ली। विदेश से लौटने की जानकारी होने पर चिकित्सक सहम गए और मरीज से दूर हटने लगे। उन्होंने उसे आनन-फानन कोरोना का संदिग्ध मान कर देवरिया रेफर कर दिया। हालांकि, मरीज के परिवार के लोग देवरिया ले जाने के बजाय नार्मल दवा करा कर घर को लौट गए। परिवार वालों के अनुसार उन्हें वायरल बुखार है और वह वर्तमान में ठीक है। अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वह विदेश से लौटे थे। अस्पताल में कोरोना को लेकर कोई वार्ड नहीं बना है। संदिग्ध स्थिति समझकर जिले को सूचना से अवगत कराया गया है।
कोरोना के भय से स्कूल-कॉलेज बंद
शासनादेश के बावजूद कई स्कूल खुले रहे, कई जगहों पर परीक्षा देने पहुंचे छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना वायरस का प्रकोप रोकने के लिए सरकार हर संभव इंतजाम कर रही है। स्कूल-कॉलेजों को 22 मार्च तक बंद रखने का आदेश पहले ही जारी हो चुका है। बावजूद इसके शहर के कई प्राइवेट स्कूल व कॉलेज संचालकों ने शनिवार को इसका पालन नहीं किया। कई जगहों पर परीक्षाओं के चलते भी विद्यालय खुले रहे।
जिले के 1877 प्राथमिक व 738 जूनियर परिषदीय विद्यालयों, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त अन्य बोर्ड के सभी विद्यालयों को 14 से 22 मार्च तक बंद करने का आदेश शुक्रवार को ही जारी कर दिया गया। परिषदीय में जो परीक्षाएं 16 से 23 मार्च तक प्रस्तावित थी, उसे बदलकर 23 से 28 मार्च तक कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव को विद्यालयों में दो प्रमुख स्थानों पर जागरूकता के लिए पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, डीआईओएस शिवचंद राम ने बताया कि शासन के निर्देश का पालन नहीं करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो इनकी मान्यता भी निरस्त की जाएगी।
निष्ठा और डीएलएड प्रशिक्षण भी होंगे बंद
कोरोना वायरस के फैलाव से बचने के लिए शासन ने डायट सहित निजी डीएलएड व बीटीसी प्रशिक्षण को भी बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले के विभिन्न बीआरसी पर चल रहे निष्ठा प्रशिक्षण को भी स्थगित करने को कहा गया है। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि एससीईआरटी के निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह के आदेश पर जहां निष्ठा प्रशिक्षण चल रहा है, उस बैच को पूरा कर इसे स्थगित करने का निर्देश दिए गए हैं। अगले बैच का प्रशिक्षण नए आदेश के बाद तय होगा। इसके साथ ही डायट सहित प्राइवेट संस्थानों में चल रहे डीएलएड प्रशिक्षण को भी स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है।
41 मेडिकल स्टोर पर पहुंची जांच टीम
तय रेट पर मॉस्क और सेनेटाइजर बेचने के निर्देश, लोगों को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डीएम के निर्देश पर कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन ने मेडिकल स्टोरों की जांच की। शहर के 41 मेडिकल स्टोरों पर चार टीम ने जांच की। अधिकांश दुकानों पर मॉस्क और सेनेटाइजर की कमी मिली। अधिक रेट पर बिक्री करने वाले दुकानदारों को हिदायत दी गई।
जांच टीम ने मेडिकल स्टोर के संचालकों को दिशा निर्देश दिए। आने वाले मरीजों, जन सामान्य के लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित सामान्य तथ्य से अवगत कराया तथा कहा कि जटिल न बनाएं न ही किसी प्रकार की अफवाहों को फैलाएं। यह एक संक्रामक बीमारी है जो वायु से नहीं फैलती है। कोई भी व्यक्ति खांसते और छींकते समय रुमाल का इस्तेमाल करे। अपने हाथों को चारों तरफ रगड़कर 20 सेकंड तक साबुन या हैंडवाश से साफ करें। गंदे वातावरण में जाने से बचें एवं घर के चारों तरफ सफाई रखें। सामान्य स्थानों पर जाने लौटने पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इन प्रक्रियाओं से करोना के संक्रमण को रोका जा सकता है। मेडिकल स्टोर के संचालक मॉस्क एवं सैनेटाइजर तय मूल्य पर बिक्री करें। अधिक रेट वसूलने पर कार्रवाई होगी। एसडीएम सौरभ सिंह ने बताया कि अधिकांश दुकानों पर मॉस्क और सेनेटाइजर की कमी है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई। आम लोगों से भी संपर्क कर हिदायत दी गई।

कोरोना को लेकर किया गया जागरूक
देवरिया। सिंगही में आरोग्य भारती की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि आरोग्य भारती भारतीय जीवन मूल्यों को आधार बनाकर सेवा भावी लोगों को संगठित कर स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में प्रयासरत है। इस दौरान डॉ. दीपक सिंह, प्रभुनाथ मिश्र, मनीष मिश्र, राजन यादव, कमलेश, श्रीनिवास दुबे, डॉ. श्वेता, डॉ. पारुल सिंह, विकास कुमार, अमन सिंह, प्रकाश दुबे, राहुल मिश्र, सूरज, नवीन, अनुपम शर्मा, राहुल शर्मा, रंजेश गोड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed