फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आज है इम्तिहान, आओ खूब करो मतदान

आज है इम्तिहान, आओ खूब करो मतदान

Sat, 18 May 2019 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
आज है इम्तिहान, आओ खूब करो मतदान
आज है इम्तिहान, आओ खूब करो मतदान
विज्ञापन


जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं, मतदान कर जिले को नंबर वन बनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अब उठिए और तैयार हो जाइए। अपने इलाके के पांच वर्षों का भविष्य चुनने का समय आ गया है। उद्योग चाहिए, रोजगार चाहिए, अच्छी शिक्षा, सुरक्षा, सड़क और बिजली-पानी चाहिए तो फैसला आज ही करना होगा। यह इम्तिहान की घड़ी है। न सिर्फ चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे उम्मीदवारों की, बल्कि जिले के हर उस व्यक्ति के लिए जिन्हें मतदाता होने का गौरव मिला है। देवभूमि की तकदीर अब आपके हाथों में हैं। पिछली दफा महज 52 फीसदी मतदान हुआ था। 48 फीसदी लोग वोट देने घरों से बाहर ही नहीं आए। मतदान के प्रति बेरुखी का असर आप झेल चुके हैं। अब फैसला आपको करना है। फिर वही इतिहास दोहराएंगे या अधिक मतदान कर जिले को नंबर वन बनाएंगे। विकास चाहते हैं, बदलाव चाहते हैं या अच्छी सरकार चाहते हैं तो सिर्फ आज मौका है। ध्यान रहे इस बार चूके तो फिर पांच साल तक पछतावे के सिवाय कुछ हासिल नहीं होगा। किसी से डरने, घबराने की भी जरूरत नहीं है। हर कदम पर सुरक्षाकर्मी आपको महफूज करने के लिए मुस्तैद हैं। मौसम साथ दे यान दे, आपको अपने राष्ट्र के लिए मजबूत लोकतंत्र के लिए सहभागी बनना ही होगा। आलस्य छोड़िए, मिथक तोड़िए। घरों से बाहर निकलिए और लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनिए। अपनी मर्जी की सरकार चुनिए।

लोकतंत्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदार हर मतदाता की है। निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करें। शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रशासन संकल्पित है। बूथ पर मतदाता की हर सुविधा का ख्याल रखा गया है। जिले के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। - अमित किशोर, डीएम
विज्ञापन


सकुशल मतदान कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। बूथों पर मतदाताओं को कहीं कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सारे काम छोड़कर आज सबसे पहले मतदान में हिस्सा लें। आप मतदान करेंगे तो अच्छा प्रतिनिधि मिलेगा, जो आपके इलाके की हर समस्या का समाधान कराएगा। पांच वर्षों का भविष्य चुनने कर यही सही मौका है। - शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed