{"_id":"5c2657d9bdec2256f6520631","slug":"101546016729-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के बिना स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के बिना स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास अधूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
----
आजादी के साथ देश के विकास में कांग्रेस की भूमिका अहम: राघवेंद्र
पार्टी के 134वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय पर हुई गोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कांग्रेस पार्टी का 134वां स्थापना दिवस शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। टाउनहाल परिसर स्थित जिला कार्यालय पर देश की आजादी और आजादी के बाद सशक्त भारत के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका विषयक गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने चर्चा की। मजबूत भारत के निर्माण में कांग्रेस के योगदान को सराहा गया।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि मुंबई ग्वालियर टैंक मैदान में 28 दिसंबर 1885 को ही कांग्रेस की स्थापना हुई थी। कांग्रेस ने पराधीन भारत की आवाम को ब्रिटिश सरकार से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस के नेतृत्व में नौजवानों, किसानों व आम जनता ने आजादी के संघर्ष को स्वतंत्रता दिलाने तक की मंजिल तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि भारत और कांग्रेस दोनों एकदूसरे से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस के बिना भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास अधूरा है। शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अतीत में भी साम्राज्यवादी और सामंतवादी ताकतों से संघर्ष करती रही और आज भी उन्हीं ताकतों से संघर्ष कर रही है। गोष्ठी में पूर्व अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, महेंद्र मिश्र, रामदयाल प्रसाद, भागीरथी प्रसाद, कैलाश तिवारी, जवाहर लाल बरनवाल, रमाशंकर यादव, सरोज पांडेय, गंगासागर गुप्ता, समीर पांडेय, सुभाष राय, सुहेल अंसारी, रामदयाल, रमेश चंद्र वर्मा, जवाहर लाल चौहान, रामप्रवेश सिंह, मनोज मणि, धर्मेंद्र पांडेय, मुजफ्फर हुसैन अंसारी, उमेश मणि, प्रेमचंद्र प्रजापति, मुकुंद भास्कर, जयप्रकाश, विनोद जायसवाल, टुनटुन मिश्र, नागेंद्र शुक्ला, राधा पांडेय आदि मौजूद रहे।
रामदयाल बने एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
देवरिया। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष रामदयाल को मनोनीत किया गया है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से लादकर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की उम्मीद जताई। नवनियुक्त अध्यक्ष रामदयाल ने आश्वस्त किया कि पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।