{"_id":"6af4b7bb2c459557b605e3c4","slug":"dap-is-out-of-stock-at-cooperative-societies-a-bag-is-available-for-rs-1600-at-private-shops-deoria-news-c-208-1-deo1045-196401-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: समितियों पर डीएपी खत्म, निजी दुकानों पर 1600 रुपये में मिल रही बोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: समितियों पर डीएपी खत्म, निजी दुकानों पर 1600 रुपये में मिल रही बोरी
विज्ञापन
भागलपुर। रबी सीजन की फसलों की बोआई शुरू होते ही क्षेत्र में डीएपी खाद का संकट गहरा गया है। साधन सहकारी समितियों पर पिछले एक पखवाड़े से खाद उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आलू, मटर, चना, सरसों और गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही है। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से 1600 रुपये बोरी डीएपी खरीदनी पड़ रही है।
ब्लॉक क्षेत्र में कुल 12 साधन सहकारी समितियां हैं, जिनमें 10 सक्रिय हैं। इसके बावजूद अधिकांश समितियों के गोदाम खाली पड़े हैं। किसान सुबह से खाद के लिए समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कहीं समितियों पर ताला लटका है तो कहीं कर्मचारी आपूर्ति नहीं आने की बात कहकर किसानों को वापस कर रहे हैं।
किसानों का आरोप है कि समितियों पर खाद नहीं मिलने का फायदा निजी दुकानदार उठा रहे हैं। सरकारी दर पर 1380 रुपये में मिलने वाली डीएपी की बोरी निजी दुकानों पर 1500 से 1600 रुपये में बेची जा रही है। इससे छोटे और सीमांत किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन
प्रगतिशील किसान अनिल सिंह, प्रहलाद तिवारी, रमेश पांडेय, संपूर्णानंद पांडेय, राकेश सिंह और शिम्पू सिंह ने बताया कि आलू की बोआई के लिए अक्तूबर का अंतिम सप्ताह उपयुक्त है। मटर, चना और सरसों की बोआई का भी यही समय है। समय पर बोआई नहीं होने से फसल की बढ़वार और उत्पादन प्रभावित हो सकता है। किसानों ने बताया कि खेत तैयार हैं, लेकिन डीएपी के अभाव में बोआई पिछड़ रही है।
किसानों ने जिला कृषि अधिकारी और एसडीएम से सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही निजी दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।
इस संबंध में एआर कोऑपरेटिव देवरिया रणविजय सिंह ने बताया कि जिले की सभी समितियों के लिए खाद का आवंटन कर दिया गया है। एक-दो दिन के भीतर समितियों पर खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे किसानों की परेशानी दूर हो जाएगी।