Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   'Pen-and-Inkpot' Worship Festival at Chitragupta Temple; Meritorious Students Honored

Deoria News: चित्रगुप्त मंदिर में कलम-दवात पूजनोत्सव, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Thu, 12 Nov 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
'Pen-and-Inkpot' Worship Festival at Chitragupta Temple; Meritorious Students Honored
देवरिया। रामलीला मैदान के पास स्थित चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार को कलम-दवात पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री चित्रगुप्त सभा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चित्रांश समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शाम पांच बजे से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों और कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी की ओर से मंदिर परिसर में स्थापित कराई गई आरओ मशीन का लोकार्पण किया गया। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की ओर से कोऑपरेटिव चौराहे का नाम भगवान श्री चित्रगुप्त चौक करने की पहल और जल्द नामकरण बोर्ड लगवाने के आश्वासन पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में विशेष महत्व है। समाज के लोगों को एकजुट रहकर सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना चाहिए और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना चाहिए।
समिति के अध्यक्ष हृदयानंद श्रीवास्तव ने कहा कि समाज की एकजुटता और सहयोग से भगवान श्री चित्रगुप्त के भव्य मंदिर निर्माण और समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प पूरा होगा। महामंत्री डॉ. गजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया। अतिथियों का स्वागत महामंत्री डॉ. गजेंद्र कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर अखिलेश्वर श्रीवास्तव, लाल बाबू श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, सुशील सिन्हा श्रीवास्तव, अधिवक्ता संजीव श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, अवनी श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. मनीष चंद्र श्रीवास्तव, अंशु श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed