Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power out for nine hours; 25,000 consumers inconvenienced

Deoria News: नौ घंटे गुल रही बिजली 25 हजार उपभोक्ता परेशान

Thu, 12 Nov 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Power out for nine hours; 25,000 consumers inconvenienced
रामपुर कारखाना। कसया ट्रांसमिशन से आने वाली मेन लाइन में केबल फॉल्ट और तार गिरने से मंगलवार को पांडेयचक और इमलिया विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति करीब नौ घंटे तक बाधित रही। दोपहर 12 बजे गुल हुई बिजली रात नौ बजे बहाल हो सकी। इससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों उपकेंद्रों के लिए अलग-अलग मेन लाइन की व्यवस्था करने की मांग की है।
रामपुर कारखाना क्षेत्र के पांडेयचक और देसही देवरिया के इमलिया विद्युत उपकेंद्रों को कसया ट्रांसमिशन से बिजली मिलती है। मंगलवार दोपहर 12 बजे ट्रांसमिशन से आने वाली मेन लाइन के केबल में फॉल्ट आने से दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद खराबी ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की, लेकिन महज 10 मिनट बाद हेतिमपुर और इमलिया के बीच मेन लाइन का तार गिर गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की बिजली फिर गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए। पानी की टंकियां खाली होने पर लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
बिजली कटौती से कारोबार और घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा। रात करीब नौ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक कर रात में आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed