{"_id":"6af4b739374cb98664095cf4","slug":"car-plunges-into-pond-after-steering-locks-four-family-members-injured-deoria-news-c-208-1-deo1025-196441-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्टेरिंग लाॅक होने से पोखरे में गिरी कार, परिवार के चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्टेरिंग लाॅक होने से पोखरे में गिरी कार, परिवार के चार लोग घायल
विज्ञापन
लार रोड। लार-पिंडी मार्ग पर कोहरा गांव के सामने जटाधारी बाबा स्थान के पास बुधवार सुबह करीब छह बजे एक कार अनियंत्रित होकर पोखरे में जा गिरी। हादसे में कार सवार परिवार के चारों सदस्यों को हल्की चोटें आईं। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, बिहार के सीवान जिले के तरवारा निवासी प्रदीप प्रभाकर अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ भोपाल से छठ पर्व मनाने गांव जा रहे थे। कोहरा गांव के पास अचानक कार का हैंडल लॉक हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पोखरे में जा गिरी।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। उधर, पोखरे में डूबी कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला गया।