फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लखनऊ से आई टीम ने जिला अस्पताल का किया मूल्यांकन

लखनऊ से आई टीम ने जिला अस्पताल का किया मूल्यांकन

Tue, 30 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से आई टीम ने जिला अस्पताल का किया मूल्यांकन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करती लखनऊ से आई टीम। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कायाकल्प योजना के तहत जिला व महिला अस्पताल की रैंकिंग तय करने के लिए लखनऊ से आई टीम मंगलवार को यहां पहुंची। अस्पताल परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह टीम 31 अक्तूबर तक जिले में रहकर विभिन्न बिंदुओं पर दोनों अस्पतालों का मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन

लखनऊ से इंचार्ज स्टेट कंसल्टेंट क्वालिटी आरएस चौरसिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ओपीडी वार्ड, दवा वितरण कक्ष, अस्पताल कैंपस और वार्डों में भ्रमण कर सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी जानकारी ली। इसके बाद सीएमएस से कार्यालय में बैठकर रिकार्ड देखे। जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि दो दिन तक जिला अस्पताल का मूल्यांकन 250 बिंदुओं पर किया जाएगा। मानक पूरा करने पर जिला अस्पताल को कायाकल्प योजना में शामिल किया जाएगा। इसमें सर्वोच्च रैंकिंग पर अस्पताल को 50 लाख रुपये तक का पुरस्कार भी मिलेगा। टीम के सदस्यों ने अस्पताल में आए मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। टीम में फैजाबाद के डीपीएम रामप्रकाश, आंबेडकर नगर के डीपीएम अजय सिंह शामिल रहे। इस दौरान सीएमएस डा. छोटेलाल, डा. एएम वर्मा, डॉ. सौरभ द्विवेदी, डॉ. डीके सिंह, डॉ. एके वर्मा समेत अन्य डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed