{"_id":"5b6b2aa54f1c1bf5498b5c2b","slug":"101533749925-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में गरजे युवा कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में गरजे युवा कांग्रेसी
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में क्रमिक अनशन पर बैठे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बालिका संरक्षण गृह में देह व्यापार की घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट में जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देनी वाली भाजपा सरकार को महिला विरोधी बताया। सीएम और विभागीय मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को पद से इस्तीफा देने की मांग की।
मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आनंद शंकर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इस सरकार में महिला उत्पीड़न का ग्राफ बढ़ गया है। मिर्जापुर के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि बालिका संरक्षण गृह में सेक्स रैकेट सरकार के संरक्षण में चल रहा था। शासन के लोगों को पता था कि मां विंध्यवासिनी बालिका संरक्षण गृह की मान्यता खत्म हो गई है। बावजूद पुलिस की ओर से बरामद की गई लड़कियों को वहां पर रखा जाता था और अफसरों को कार्यक्रम के बहाने बुलाया जाता था। सख्ती बरतने के बजाए घटना को डैमेज कंट्रोल करने में सत्ता पक्ष के लोग जुटे हैं। देवरिया लोकसभा अध्यक्ष ऋषभ शुक्ला ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। अफसरों की इसमें सहभागिता है। सरकार कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, विजय शेखर मल्ल, नीलेश त्रिपाठी, आनंददेव गिरी, समीर पांडेय, जयप्रकाश यादव, दुर्गेश सिंह, पीयूष पांडेय, मकसूद आलम, विकास यादव, अभिनव त्रिपाठी, हिमांशु चतुर्वेदी और अभिजीत पाठक आदि मौजूद रहे।