{"_id":"5b0c36094f1c1ba56e8b4fcd","slug":"101527526921-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने हैं डॉक्टर, नहीं आते अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने हैं डॉक्टर, नहीं आते अस्पताल
Updated Mon, 28 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना में जांच करते सीएमओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सरकारी अस्पतालों पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार के निरीक्षण में दो सीएचसी और एक पीएचसी से 16 डॉक्टर और 25 कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। इन कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। अस्पतालों में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का निर्देश दिया। सीएमओ के निरीक्षण को लेकर कर्मचारियों में पूरे दिन खलबली मची रही। सुबह आठ से दो बजे तक अस्पताल खुलने का समय है, लेकिन समय से डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं जा रहे हैं। इसके चलते अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है। एक दिन पहले भी सीएमओ ने भलुअनी और बरहज के अस्पतालों का निरीक्षण किया। यहां भी बड़ी संख्या में चिकित्सक व कर्मचारी नदारद मिले थे।
सीएमओ पथरदेवा सीएचसी पर सुबह 8.25 बजे यहां पहुंचे। उस समय डॉ. राजबहादुर तिवारी, डॉ. मो.आरीफ, डॉ. शशिप्रभा सिंह, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. एके शाही, डॉ. रत्नदीप कुमार, स्टाफ नर्स माधुरी देवी, ममता सिंह, रूबी देवी, एसटीएस समीर सिंह, एटीएलएस रामदयाल तिवारी, चालक अशोक सिंह, डेंटल हाईजनिस्ट जफरूदीन अली, एक्सरे टेक्निशियन सौरभ कुमार, एलटी सुशील कुमार ड्यूटी से गायब मिले।
इसके बाद सीएमओ तरकुलवा सीएचसी पर सुबह 8.50 बजे पहुंचे तो उन्हें अस्पताल बंद मिला। डॉ. चित्रा, डॉ. असरफ हुसैन, डॉ. अजीत सिंह गौतम, डॉ. पूजा, डॉ. जीसान अली, डॉ. मनोज कुमार, स्टाफ नर्स सुमित्रा देवी, फार्मासिस्ट अमरीश पांडेय, प्रगति सिंह, नेत्र सहायक विजय प्रताप मल्ल, बीएडब्लू नागेंद्र राव, नवीन प्रसाद, एक्सरे टेक्निशियन दानबहादुर शुक्ल अस्पताल पर नहीं पहुंचे थे। रामपुर कारखाना पीएचसी पर वह करीब 9.15 बजे पहुंचे। यहां पर डॉ. जेके राय, डॉ. सुमन श्रीवास्तव, डॉ. सीमा यादव, एएनएम सरोज, मुन्नी राय, आमृता गोड़, स्टाफ नर्स कविता, एनएमएस बृजेश शुक्ला, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, डाटा ऑपरेटर केशव कुमार और स्वास्थ्य प्रेक्षक मोती चंद्र ड्यूटी से गायब मिले। इसके अलावा भी कई डॉक्टर और कर्मचारी ऐसे भी हैं जो बिना किसी सूचना के कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि समय से अस्पतालों पर डॉक्टर व कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसे डॉक्टर और कर्मचारियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।