फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पद्मावती का उबाल यहां भी पहुंचा

पद्मावती का उबाल यहां भी पहुंचा

Fri, 17 Nov 2017 10:57 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
पद्मावती का उबाल यहां भी पहुंचा
महारानी पद्यमावती के सम्मान के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोगो ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पद्मावती का बवाल यहां भी पहुंच गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपा। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। फिल्म में तथ्य को तोड़ मोड़कर पेश किया गया है। इसे क्षत्रिय समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

जिला संयोजक रणविजय सिंह बघेल ने कहा कि महारानी पद्मावती भारतीय संस्कृति की प्रतीक हैं। पतिव्रत धर्म की रक्षा के लिए उनका जौहर भारत के इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ है। सदियों से जौहर की पवित्र ज्वाला को भारत की जनमानस नमन करता है। जिलाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने पद्मावती फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ किया है। जिस तरह से टीवी पर पद्मावती के नृत्य और अंग प्रदर्शन दिखाए जा रहे हैं, वैसा हमारी संस्कृति व परंपरा के खिलाफ है। राजेश सिंह श्रीनेत्र ने कहा कि पद्मावती फिल्म के दृश्यों से पूर्वांचल का क्षत्रिय समाज आहत है। सुदामा सिंह ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। वक्ताओं ने कहा कि मान-सम्मान से क्षत्रिय समाज कभी समझौता नहीं करते हैं। जरूरत पड़ने पर आन-बान के लिए संघर्ष करने से पीछे नहीं हटते हैं। पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान प्रमोद शाही, अवधेश सिंह, डॉ. दिलीप सिंह, संजय सिंह, ब्रजेश सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed