{"_id":"59cd34444f1c1bc9538b4d6a","slug":"101506620484-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से गायब युवती का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से गायब युवती का शव पेड़ पर लटका मिला
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के ग्राम धरमखोर करन में गुरुवार को खनुआ नदी के जमुआर बागीचे में 20 वर्षीय युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। वह दो दिनों से घर से लापता थी। शव की शिनाख्त कर परिजन गांववालों की मदद से आनन-फानन में दाह संस्कार कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम धरमखोर करन का निवासी दलित श्याम बिहारी दुबई में रहता है। घर पर उसके बूढ़े पिता, माता, पत्नी और बच्चे रहते हैं। उसकी एक मात्र 20 वर्षीय बेटी मनीषा हाईस्कूल की छात्रा है। वह दो दिनों से घर से गायब थी। गुरुवार सुबह 10 बजे खनुआ नदी में मछली मारने गए कुछ लोगों ने नदी के किनारे जमुआर बगीचे में उसका शव पेड़ पर लटका देखा। बिना पुलिस को सूचना दिए शव को गांव के कुछ लोग उतार कर आनन-फानन में दाह संस्कार कर दिए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ कुलभूषण ओझा ने बताया कि जले शव के कुछ भाग को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
युवती पांच दिनों पहले खाई थी जहर
भाटपाररानी। मनीषा पांच दिन पहले किसी बात को लेकर जहर खा ली थी। इलाज सदर अस्पताल में हुआ था और बच गई थी। परिजनों ने बताया कि वह तभी से गुमशुम रहती थी। दो दिन पहले वह अचानक घर से गायब हो गई थी। बहुत खोजने पर जब नहीं मिली तो उन्हें अनहोनी घटना का संदेह हुआ।