{"_id":"59bc0c324f1c1be4738b4bb2","slug":"101505496114-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनती कांग्रेसियों को मिलेगा ओहदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनती कांग्रेसियों को मिलेगा ओहदा
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। संगठन की मजबूती के लिए काम करने वाले मेहनती कार्यकर्ताओं को ही ओहदा मिलता है। यह कहना है जिला कांग्रेस कमेटी के निर्वाचन अधिकारी मनोज बागड़ी का। वह शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सांगठनिक चुनाव के जरिए छोटे से छोटे कार्यकर्ता भी संगठन के उच्च पदों पर पहुंच सकते हैं। देवरिया जिले में जिन कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया, बूथ स्तर पर आम जनता को पार्टी का सदस्य बनाया है। ऐसे कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा। उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि सांगठनिक चुनाव के जरिए कांग्रेेस मजबूत होकर उभरेगी। कार्यकर्ताओं को जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि जिले में सांगठनिक चुनाव की तैयारी कर ली गई है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी को मजबूत करने वाले हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा। श्रीकांत सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलती है। अजय शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुटता का प्रदर्शन करना चाहिए। सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को औकात पता चल जाएगी। बलराम सिंह ने कार्यकर्ता भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर आंदोलन करें। पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के अच्छे दिन आने वाले हैं। इस दौरान जुलेखा खातून, सत्य प्रकाश मणि, दयाशंकर पति, नौशाद खां आदि मौजूद रहे।