फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रुद्रपुर में ज्ञापन सौपकर की भरण पोषण की मांग की

रुद्रपुर में ज्ञापन सौपकर की भरण पोषण की मांग की

Wed, 26 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में ज्ञापन सौपकर की भरण पोषण की मांग की
रुद्रपुर। समायोजित शिक्षकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद रुद्रपुर में शिक्षामित्रों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर परिवार के साथ सामूहिक आत्मदाह की धमकी दी। उन्होंने प्रदेश सरकार से शिक्षामित्रों के भरण पोषण की मांग की। बुधवार को फैसले से आहत शिक्षामित्रों के परिवार में चूल्हा नहीं जला।
विज्ञापन

शिक्षामित्र मणिंद्र नारायण सिंह, इंद्रभूषण तिवारी, विकास यादव, मनोज यादव, सत्यभामा त्रिपाठी, रमाशंकर, रामप्रताप यादव आदि ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर कहा कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षामित्र 16 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। सर्व शिक्षा अभियान की सफलता में शिक्षामित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जीवन का अधिकांश समय देने के बाद भी शिक्षामित्रों का भविष्य अधर में लटका है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला तमाम जिंदगियों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। कहा कि शिक्षामित्रों की उम्र सीमा भी समाप्त हो चुकी है। अब उन्हें उम्र सीमा के कारण सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगी। ऐसे में उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने राज्य सरकार से मानवीय आधार पर शिक्षामित्रों के भविष्य पर विचार कर उनके भरण-पोषण की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed