{"_id":"5967a92c4f1c1b52758b46dc","slug":"101499965740-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में घुसे चोर, खाना खाया, आठ लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर में घुसे चोर, खाना खाया, आठ लाख रुपये की चोरी
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। राघवनगर मोहल्ले के एक ताला बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। किचन में खाना खाया और दो लाख नकदी समेत आठ लाख रुपये की चोरी की। अंदर से दरवाजा बंद कर चोर इत्मीनान से निकल गए। वापस लौटने पर परिवारवालों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
रिटायर्ड बैंक कर्मचारी ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव की राघवनगर मोहल्ले में मकान है। उनका बेटा मयंक लखनऊ में नौकरी करता है। आठ दिन पूर्व ज्ञानेंद्र मकान का ताला बंद कर परिवार सहित लखनऊ बेटे के पास चले गए। चोर उसी दिन दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए। किचन में रखा पराठा और सब्जी खाए हैं। इससे पता चलता है कि चोरी की घटना उसी रात की होगी। पांच कमरों का दरवाजा तोड़कर चोरों ने दो लाख नकदी और छह लाख रुपये का सामान चुरा लिए। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर चोर छत के रास्ते निकल गए। गुरुवार को ज्ञानेंद्र घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।