फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   101 positive found in deoria

मलेरिया अधिकारी समेत 101 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 05 Aug 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
101 positive found in deoria
मलेरिया अधिकारी समेत 101 की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1611 हुई, एक्टिव केस 966
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला मलेरिया अधिकारी समेत 101 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे जनपद में संक्रमितों संख्या बढ़कर 1611 हो गई है। वहीं, एक्टिव केस 966 हैं जबकि 9 लोगों की अबतक मौत हुई है। इसके अतिरिक्त 983 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह के आंकड़ों पर गौर करें तो 500 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। दो सिपाही और रुद्रपुर सीएचसी में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। सेंट्रल बैंक लार को सील कर दिया गया है। यहां के प्रबंधक संक्रमित पाए गए हैं। बावजूद इसके सामाजिक दूरी का पालन लोग नहीं कर रहे हैं। लोग कोविड-19 को लेकर अस्पताल में भर्ती हैं जिनका उपचार जारी है। दो शिक्षक कोरोना पाजिटिव मिले हैं जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

संक्रमित मिलने पर बैंक को सैनिटाइज किया, सील
लार। नगर में बुधवार को एक बैंक कर्मचारी सहित पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे नगर सहित इलाके में हड़कंप मच गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही सेंट्रल बैंक को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद बैंक को सील कर दिया गया। सभी को इलाज के लिए आइसोलेट होने और डॉक्टर की सलाह लेने के निर्देश दिए गए हैं। लखु मोड़ की एक महिला को बुखार आ रहा था। इलाज के बावजूद महिला की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। जब कोविड 19 का सैंपल सजांव पीएचसी पर दिया गया तो महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सभी सदस्यों की जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बभनौली पांडेय निवासी एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, गांव को सैनिटाइज किया गया। बरडीहा दलपत गांव के एक बरडीहा परशुराम गांव के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेंट्रल बैंक में कार्यरत कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी को किया गया सैनिटाइज
गौरीबाजार। कोरोना ने बेसिक शिक्षा विभाग में पांव फैलाना शुरू कर दिया है। दो शिक्षकों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं बीआरसी के कंप्यूटर आपरेटर की तबीयत खराब होने से बीआरसी पर तैनात अन्य कर्मचारी सकते में आ गए हैं। बीईओ ने कंप्यूटर आपरेटर सहित उन सभी शिक्षकों को कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं जो संबंधित शिक्षकों के संपर्क में रहे हैं। ब्लाक संसाधन केंद्र को बुधवार को सैनिटाइज कराया गया। विकास खंड क्षेत्र के एक शिक्षक सात दिन पूर्व छात्रों में वितरण के लिए एमडीएम के खाद्यान्न एवं धनराशि के लिए ग्राम प्रधान से विद्यालय में मिले एवं चेक का लेन-देन भी किया। चार दिन पूर्व ग्राम प्रधान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। गले में खराश होने पर शिक्षक ने भी अपनी जांच करा। मंगलवार की शाम उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। एक और साथी शिक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिला। दोनों शिक्षक इलाज के लिए एंबुलेंस से कोविड 19 अस्पताल देवरिया चले गए। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि बीआरसी के कंप्यूटर आपरेटर की तबीयत भी कुछ खराब है। उनके सहित कुछ और संपर्क में आए शिक्षकों को जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूरे ब्लाक संसाधन केंद्र को एहतियात के तौर पर सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed