फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   100 persons vaccinated

जिला अस्पताल में सौ लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Tue, 09 Mar 2021 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
100 persons vaccinated
जिला अस्पताल में सौ लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को वृद्ध लोगों का जिला अस्पताल स्थित केंद्र पर टीकाकरण हुआ। यहां लक्ष्य दो सौ के सापेक्ष सौ लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। इसमें 97 बुजुर्गों ने वैक्सीन की प्रथम खुराक ली, जबकि तीन लोगों ने द्वितीय डोज ली। टीकाकरण के लिए एक टीम लगाई गई थी।

मंगलवार को जनपद में एक केंद्र पर साठ वर्ष से ऊपर तथा 45 से 59 वर्ष तक के व्यक्ति जो को-मारविड (शुगर, हार्ट, बीपी सहित लंबी बीमारी) से ग्रसित हैं को भी टीका लगा। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, पर्यवेक्षक विवेक कुमार सिंह, रामकुमार, एएनएम रेनू शर्मा, स्टाफ नर्स नीलम, वार्ड ब्वाय प्रिंस कुमार सिंह, आशा चंदा थापा तैनात रहीं। यहां डॉ. तनुषा टीआर, डॉ. सतीश चंद्र श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, आशा राय, डॉ. विपिन जनार्दन राय, विंध्यवासिनी शुक्ला, सावित्री, राधा देवी, विद्यावती तिवारी, विश्वनाथ, कमल पांडेय, रामदुलारी सिंह, राधाकृष्ण रव, सुमित्रा देवी, बलराम आदि को टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन कार्य में प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, यूनिसेफ के डॉ. हसन फहीम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अंकुर सांगवान आदि ने केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed