फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 trains including Maurya Express arrived late, six cancelled

Deoria News: मौर्य एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें देर से पहुंचीं, छह निरस्त

Mon, 12 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
10 trains including Maurya Express arrived late, six cancelled
देवरिया/भटनी। रेलवे की लेटलतीफी ने रविवार को भी यात्रियों को परेशान किया। मौर्य एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें घंटों विलंब से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। जबकि अवध-असम एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें निरस्त रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी रविवार को भी जारी रही। संभलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस चार घंटे, नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस ढाई घंटे, बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस चार घंटे, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ चार घंटे और लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनों की भी रफ्तार थमी रही। वहीं डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस, सिवान-गोरखपुर पैसेंजर, छपरा–गोरखपुर पैसेंजर समेत छह ट्रेनें निरस्त रहीं। ट्रेनों के निरस्तीकरण और देरी से दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

स्टेशन पर मौजूद यात्री राजेश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए भटनी स्टेशन पर बैठे थे लेकिन ट्रेन कई घंटे लेट होने से परेशान होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed