फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 rusticated in english

अंग्रेजी की परीक्षा में दस नकलची रस्टिकेट

Wed, 26 Feb 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
10 rusticated in english
अंग्रेजी की परीक्षा में दस नकलची रस्टीकेट
विज्ञापन

द्वितीय पाली की परीक्षा में 7379 परीक्षार्थी अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बुधवार को द्वितीय पाली में कुल 10 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इनमें पांच छात्राएं शामिल हैं। इन सभी को रस्टीकेट कर दिया गया। उधर, 7379 परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हुए।

बुधवार को द्वितीय पाली में इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र था। इसमें पंजीकृत 62123 परीक्षार्थियों में 54746 ही उपस्थित रहे। 7379 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज हाता बनकटा में एक छात्रा को केंद्र व्यवस्थापक ने नकल करते हुए पकड़ा। जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना में पांच छात्रों को केंद्र व्यवस्थापक वीरेंद्र श्रीवास्तव और स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद ने अनुचित साधन के साथ पकड़ा। पांचों छात्र इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा सांय पाली में दे रहे थे। उधर, कृषक इंटर कॉलेज विशुनपुर कला में एक छात्रा को सचल दल पांच के प्रभारी पीके शर्मा ने नकल सामग्री के साथ पकड़ा। हरिनारायण यादव इंटर कॉलेज पिपरा मदन गोपाल में सचल दल टीम के प्रभारी राम हजूर ने दो छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पिपरा मदन गोपाल में सचल दल तीन ने एक छात्रा को अनुचित साधन के साथ पकड़ा। इन सभी को परीक्षा से रस्टीकेट कर दिया गया। शाम को ही हाई स्कूल वाणिज्य के पेपर में पंजीकृत कुल 77 छात्रों में 75 उपस्थित रहे दो ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed