फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 people gave resignation letter

कौसड़ में आठ सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Thu, 30 Jul 2020 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
8 people gave resignation letter
कौसड़ में आठ सदस्यों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

- ग्राम प्रधान पर सदस्य कमेटी की मीटिंग नहीं बुलाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/चनुकी (देवरिया)। चुनाव करीब आते ही ग्राम पंचायतों का माहौल गरम होने लगा है। बुधवार को लार ब्लॉक स्थित कौसड़ ग्रामसभा के आठ वार्ड सदस्य अपना सामूहिक इस्तीफा देने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। किसी अधिकारी ने उनका इस्तीफा नहीं लिया तो आक्रोशित सदस्यों ने विकास भवन पहुंचकर डीपीआरओ को अपना इस्तीफा सौंपा। वार्ड सदस्यों का आरोप है चार साल में कभी भी ग्राम प्रधान ने सदस्य कमेटी की बैठक नहीं बुलाई।

बुधवार को पूर्व प्रधान रामनारायण यादव के साथ 8 सदस्य ब्लॉक मुख्यालय पर एडीओ पंचायत छेदी प्रसाद को अपना इस्तीफा देने गए तो उन्होंने इसके लिए अधिकृत नहीं होने की बात कह कर लौटा दिया। उन्हें जिला मुख्यालय पर जाकर किसी सक्षम अधिकारी को इस्तीफा देने की बात कही। सदस्यों ने विकास भवन पहुंचकर डीपीआरओ को इस्तीफा सौंपा। इस बाबत ग्राम प्रधान सुभद्रा यादव ने कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत नाराजगी रखते हैं। गांव में कुल 13 सदस्य हैं। इसमें नौ हमारे साथ हैं। पंचायत अधिकारी छेदी प्रसाद ने कहा कि पूर्व प्रधान रामनारायण यादव के साथ चार लोग आए थे। हमारे पास यह प्रमाण नहीं था कि आए हुए लोग ग्राम सभा के मेंबर हैं, इसलिए हमने देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed