{"_id":"6a63b00ad003495c6008e7f6","slug":"10-lakh-rupees-grabbed-in-the-name-of-job-deoria-news-c-208-1-deo1019-187605-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौकरी के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौकरी के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पे
Sat, 25 Jul 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के जमुना छापर की एक युवती को सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा और फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर 10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जमुना छापर गांव निवासी खुशी यादव पुत्री पप्पू यादव का कहना है कि सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर गोरखपुर जनपद के एक शख्स ने 10 लाख रुपये हड़प लिए।
जब उससे नौकरी दिलाने की बात कही गई तो कूटरचित तरीके से धोखाधड़ी कर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।
जब इसकी जानकारी हुई तो उससे रुपये वापस करने की बात कही गई। इस पर वह इधर-उधर घुमाने लगा। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
पुलिस ने गोरखपुर जनपद के थाना गगहा ग्राम तेवना निवासी विनय तिवारी उर्फ विपिन तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायती पत्र पर कार्रवाई की गई है।