फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 hours electric barred

संसोधित : 33 केवी मेन लाइन में मरम्मत कार्य, 10 घंटे 400 गांवों की बत्ती गुल

Sat, 22 Jun 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Jun 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
10 hours electric barred
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




तरकुलवा। कसया-तरकुलवा के बीच 33 केवी मेन लाइन में मरम्मत कार्य चलने से तरकुलवा विद्युत सबस्टेशन से जुड़े 400 गांवों की बत्ती दिन में 10 घंटे गुल रही। इससे शुक्रवार को पूरे दिन लोगों को भीषण गर्मी में जूझना पड़ा।




33/11 केवीए तरकुलवा बिजली घर की आपूर्ति कुशीनगर जिले के 132/33 केवी कसया पॉवर हाउस से होती है। इससे तरकुलवा उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर व बंजरिया फीडरों से जुड़े करीब 400 गांवों की दस लाख की आबादी को बिजली की सप्लाई दी जाती है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब कसया से तरकुलवा उपकेंद्र में आने वाली 33 केवी मेन लाइन में मरम्मत कार्य के चलते बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे उपकेंद्र के तरकुलवा, गढ़रामपुर, पथरदेवा, कंचनपुर, सोन्हुला रामनगर, महुवा बजराटार, बालपुर श्रीनगर, महुआपाटन, नरायनपुर, बंजरिया, गुलहरिया आदि कस्बों सहित क्षेत्र के 400 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात में 7:30 बजे तक बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हुई थी। इससे पूरे दिन करीब 10 घंटे विद्युत उपकेंद्र की बिजली की आपूर्ति बंद रही। बिजली कटौती से लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। गर्मी व उमस से बेहाल होकर बच्चे बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन

जेई संदीप कुमार ने बताया कि 33 केवी मेन लाइन में काम चलने के चलते आपूर्ति बंद है। रात आठ बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed