{"_id":"62813ae4c44a96234f1be5b7","slug":"1-sank-in-river-1-rescued-deoria-news-gkp436976991","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, एक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, एक को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, एक को बचाया
बरियारपुर थाना क्षेत्र के आमघाट की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरियापुर थाना क्षेत्र के आम घाट के पास रविवार को नदी में स्नान करने गए एक युवक अमन की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक किशोर विक्की को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया। परिजनों ने विक्की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।
शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी अमन गुप्ता (19) पुत्र राजेश गुप्ता, अमन कुमार मद्धेशिया निवासी कठिनइया सदर कोतवाली, सत्यम निवासी रामनाथ देवरिया तीनों दोपहर में आमघाट पहुंचे थे। तीनों स्नान करने के लिए नदी में उतर गए। इसी बीच रामनाथ देवरिया मोहल्ले का निवासी अमन गुप्ता गहरे पानी में चला गया। अपने आप को डूबते देखकर अमन गुप्ता शोर मचाने लगा। कुछ दूरी पर स्नान कर रहे करौंदी निवासी विक्की (17) सहित कुछ युवकों ने नदी में छलांग लगा दी। इसमें विक्की खरवार भी डूबने लगा। किसी तरह विक्की को लोगों ने बाहर निकाल लिया लेकिन अमन गुप्ता को करीब आधे घंटे के बाद जब निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थीं। उधर, विक्की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।