{"_id":"6675e6d87aa3592a0101dfc8","slug":"1-nomination-for-sabhasad-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-128438-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सभासद पद पर एक ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सभासद पद पर एक ने किया नामांकन
Sat, 22 Jun 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले की नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर 11 के सभासद के निधन के बाद रिक्त पद पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को एक पर्चा दाखिल किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को मां-बेटे सहित तीन लोगों ने पर्चा दाखिल किया था।
सभासद पर के लिए उपचुनाव में जिला पंचायत कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी, जिला बचत अधिकारी अनित कुमार और सहायक रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर मयंक कुमार के समक्ष सुमन देवी पत्नी कमलेश यादव ने नामांकन किया। जबकि बृहस्पतिवार को इंदू देवी पत्नी जयलाल चौहान व उनके बेटे आनंद कुमार चौहान तथा पूर्व सभासद कमलेश यादव ने पर्चा दाखिल किया था। अब तक पांच पर्चे बिके हैं। चार लोगों ने नामांकन किया है।
आरओ अनित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक नामांकन किया गया है। अब तक चार लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन का कार्य 22 जून तक सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा। 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच हाेगी। नाम वापसी 26 जून को और प्रतीक आवंटन 27 जून को होगा। मतदान 8 जुलाई व मतगणना 10 जुलाई को सुबह आठ बजे से होगी।