{"_id":"5ed7bd128ebc3e909e012af7","slug":"1-more-found-positive-in-deoria-deoria-news-gkp353450031","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 102","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 102
विज्ञापन

दस दिन में तेजी से बढ़ी संक्रमितों की संख्या, 34 हुए ठीक
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे संख्या बढ़कर 102 की हो गई है। कोरोना पॉजिटिव शहर से सटे पिंडरा का निवासी है। मरीज को सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में सवा दो लाख प्रवासियों के आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अधिकतर मुंबई से आए हैं। जिले में अब तक एक मरीज की मौत हो चुकी है। दो दिन पूर्व ही पिंडरा गांव की मां और उसकी दो बेटियां पॉजिटिव मिलीं थीं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने से गांव को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। बुधवार को पॉजिटिव मिला व्यक्ति 27 मई को ट्रेन से गोरखपुर पहुंचा वहां से बस से देवरिया आया। वह मुंबई में सिलाई का काम करता था। जिल में भाटपार, तरकुलवा, सलेमपुर, बरहज, जिला अस्पताल, सेंट्रल एकेडमी सहित सात स्थानों पर सैंपल लिया जा रहा है। दस दिनों में संक्रमितों की संख्या 50 से अधिक की संख्या में बढ़ी हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि बुधवार को एक पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 34 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को 105 सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए।