{"_id":"5faecb5f8ebc3e9bab1b8f91","slug":"1-5-lakh-snatched-from-diki-deoria-news-gkp373197510","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिकी से निकाल लिए 1.5 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिकी से निकाल लिए 1.5 लाख रुपये
विज्ञापन
बाइक की डिकी से निकाल लिए 1.5 लाख रुपये
देवरिया। राघवनगर स्थित रेस्टोंरेट के सामने से बाइक खड़ा कर किसी काम से गए युवक की बाइक से किसी ने डिकी का लॉक खोलकर 1.5 लाख रुपये निकाल दिए। युवक जब वापस आया तो खुली डिकी देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
बिहार प्रांत के थाना विजयीपुर निवासी बृजबिहारी पुत्र बंगाली अपने एक साथी के साथ शुक्रवार को शहर आया हुआ था। दोपहर में उसने राघवनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 1.5 लाख रुपये निकाले और कागज में तह कर डिकी में रख दिया। इसके बाद वह तीनों बैंक के बगल में स्थित एक रेस्टारेंट के सामने बाइक खड़ा कर उसके अंदर चले गए। एक मिनट बाद ही एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और सबसे पीछे बैठे युवक ने उतरकर रेस्टोरेंट के सामने खड़ी बाइक की डिकी में चाबी लगाकर चुपके से कागज में तह करके रखे गए रुपये निकाल लिए और पुन: बाइक पर बैठकर चंपत हो गए। कुछ समय बाद जब बृजबिहारी अपने साथी संग लौटा तो डिकी खुली देख उसे कुछ शक हुआ और उसने देखा तो रुपये गायब थे। शोर करने पर आसपास के दुकानदार व लोग पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना का वीडियो फुटेज लिया गया है। इसी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
महिला के पर्स से निकाले दो हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। धनतेरस पर बाजार करने आई महिला के पर्स से दूसरी महिला ने दो हजार रुपये निकाल लिया। शोर मचाने पर अन्य महिलाओं ने आरोपी महिला को दबोच लिया। इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस आरोपी महिला को लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
लार थाना क्षेत्र के सहजौर गांव के ब्रजेश यादव की पत्नी पार्वती देवी शुक्रवार को दोपहर में मॉल के पास साड़ी खरीदने के लिए पर्स से रकम निकाल रही थी। इसी बीच एक महिला ने उनके पर्स से दो हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर अन्य महिलाओं ने आरोपी महिला को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी महिला को पकड़ कर कोतवाली लेकर आई। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़ी गई महिला से पूछताछ की जा रही है।