{"_id":"15c952fc-97d8-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gangrape-and-kunda-dsp-killing-in-up-police-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को पढ़ाया जाएगा ‘कुंडा’ और ‘दिल्ली’ कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को पढ़ाया जाएगा ‘कुंडा’ और ‘दिल्ली’ कांड
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की दरिंदगी और कुंडा के वहशीपन ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। दोनों ही मामलों ने साबित किया कि पुलिस को अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है।
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न के दर्द को अनसुना कर देने वाली पुलिस को अब इन मुद्दों पर पढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है। यूपी पुलिस पाठ्यक्रम समिति की बैठक में चार प्रमुख कोर्स शामिल करने पर फैसला किया गया।
विज्ञापन
कुंडा कांड से बेकाबू भीड़ से निपटने के तरीके तो दिल्ली कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा को पाठ्यक्रम में स्थान दिया गया है। यह दोनों कांड अब पढ़ाए जाएंगे। इनके अलावा सफेदपोश अपराधियों का चिन्हांकन और पुलिस कस्टडी में डेथ भी कोर्स में शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार जल्द ही पांच हजार दारोगाओं की भर्ती करने जा रही है। इन दारोगाओं की भर्ती से पहले पाठ्यक्रम को अपडेट किया जा रहा है। 23 व छब्बीस मार्च को पाठ्यक्रम समिति की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में वह सभी प्रमुख मामले रखे गए जो पुलिस के लिए चुनौती बने।
महिलाओं के साथ बढ़ते क्राइम से पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। छेड़छाड़ के मामले दर्ज न होने व आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने से भी शोहदों की हिम्मत बढ़ती है। बलात्कार के आरोपियों को भी सजा नहीं मिल पा रही है।
लेकिन अब इस प्रकार की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुस्तैद होगी। ट्रेनिंग पर जोर दिया जा रहा है। पाठ्यक्रम समिति के अध्यक्ष अकादमी के डायरेक्टर एके जैन ने बताया कि कोर्स तैयार कर लिया गया है। 29 मार्च को यह कोर्स डीजी ट्रेनिंग के पास भेजा जा रहा है।
नए रूप में शामिल नए कोर्स
महिलाओं की सुरक्षा पर दो नए चैप्टर
छेड़छाड़ रोकने की प्लानिंग पर कोर्स
भीड़ नियंत्रण पर कुछ नए चैप्टर
साइबर क्राइम की तफ्तीश
दारोगाओं के लिए साल भर में दो कैप्सूल कोर्स
बदमाशों से पूछताछ करने के तरीके
हेल्पलाइन का कारगर बनाने के तरीके