फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   dead bodies of a young man and a girl were found hanging on a tree in Dari Nagra village of Lakhimpur.

Lakhimpur: अलग-अलग पेड़ पर लटका हुआ मिला युवक और युवती का शव, सामने आई यह सच्चाई

Sun, 28 Aug 2022 12:33 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 28 Aug 2022 12:33 PM IST
सार

दरी नगरा गांव में युवक और युवती के शव पेड़ पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया है।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
dead bodies of a young man and a girl were found hanging on a tree in Dari Nagra village of Lakhimpur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

लखीमपुर के थाना मितौली क्षेत्र के दरी नगरा गांव में शनिवार को अलग-अलग पेड़ पर एक युवक और युवती का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवती ने अपने घर के बाहर पेड़ से रस्सी के फंदे के लटक कर जान दे दी, जबकि युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका हुआ मिला है। आनन-फानन में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इक्ट्ठा हो गई। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से जोड़कर पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दरी नगरा गांव निवासी रामप्रसाद शनिवार सुबह खेतों से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह घर के बाहर पहुंचे तो पेड़ पर बेटी का शव लटका हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। रामप्रसाद की बेटी ने अपने घर के बाहर पर रस्सी से लटक कर जान दे दी। उधर, गांव के बाहर रामभजन के बेटे 22 वर्षीय सत्य प्रकाश का शव मिलने से घर में कोहराम मच गया। गांव में एक साथ दो की मौत के बाद मातम छा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुनीत कुमार का कहना है कि अभी तक दोनों के परिजनों की तरफ से उन्हें तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग की चर्चा
अलग-अलग पेड़ पर युवक और युवती के शव मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। दोनों एक ही जाति के बताए जा रहे है। हालांकि, ग्रामीण दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने से इंकार नहीं कर रहे हैं। उधर, दोनों की मौत के बाद से परिजन भी हैरान है। परिजन भी उनकी मौत को लेकर पुलिस को स्पष्ट नहीं बता पा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed