फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   dcm and bus collision in uttar pradesh 11 dead

यूपीः बारातियों से भरी डीसीएम व बस में टक्कर, 11 मरे

Tue, 21 May 2013 07:12 PM IST
कन्नौज/ब्यूरो
कन्नौज/ब्यूरो Updated Tue, 21 May 2013 07:12 PM IST
विज्ञापन
dcm and bus collision in uttar pradesh 11 dead

उत्तर प्रदेश के कानपुर-दिल्ली हाइवे पर जलालपुर पनवारा के निकट बेकाबू रोडवेज बस ने मंगलवार तड़के बारातियों से भरी डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


लगभग तीन दर्जन घायलों में से 15 जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिए गए। बाराती बिल्हौर (कानपुर) क्षेत्र से डीसीएम से मैनपुरी लौट रहे थे।

मैनपुरी जिले के गांव टोडरपुर निवासी सुनील पुत्र अमर सिंह प्रजापति की बारात बिल्हौर (कानपुर) के गांव धौरारा गई थी। सुबह करीब साढ़े चार बजे 50 बाराती डीसीएम से मैनपुरी लौट रहे थे।
विज्ञापन


जलालपुर पनवारा के निकट पीछे से आ रही खुर्जा डिपो की बस ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे के बाद रोडवेज बस के चालक और परिचालक भाग निकले।

हादसे में मैनपुरी के कन्हैयालाल (25) पुत्र राजेश, शिवम (11) पुत्र सुरेश चंद्र, महावीर (30) पुत्र पातीराम, भूपेंद्र (25) पुत्र रघुवीर, मलिखान सिंह (30) पुत्र गिरधारी, रिंकू प्रजापति (25) पुत्र करन सिंह, उन्नाव के गांव अटवा बैग निवासी संतोष (22) पुत्र राम सिंह, मिट्ठू खेड़ा निवासी रोहित (11) पुत्र सूरजपाल, नीतू (11) पुत्री रामू, पिड़ना निवासी सुमन (30) पत्नी सूरजपाल और कन्नौज के गांव परौर निवासी सोनू (25) पुत्र वृजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी एचएन सिंह, एसडीएम सुनील शुक्ला, एएसपी सुभाष शाक्य मौके पर पहुंच गए।

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भरती कराया गया। वहां से गंभीर घायल बांगरमऊ (उन्नाव) निवासी अनिल, रेनू पत्नी अनिल, पुत्र सुखलाल, पुत्री रश्मि, स्वरूपनगर दिल्ली निवासी रोहित पुत्र राम सिंह, सोमवती पत्नी राम सिंह, छिबरामऊ के गांव अकबरपुर निवासी रामा पत्नी रामू, विकल पुत्र रामू, उन्नाव निवासी श्रीकृष्ण पुत्र देवीदयाल, फतेहपुर के ऊधमपुरवा नौसारा निवासी प्रीती पुत्री मूलनरायन समेत करीब 15 लोग कानपुर रेफर कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed