{"_id":"c30f7552-a473-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"court-marriage-has-given-first-husband-then-got-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पति से करवा दी कोर्ट मैरिज, फिर कराया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पति से करवा दी कोर्ट मैरिज, फिर कराया रेप
मोदीनगर/ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे के लालच में एक युवती को अगवा कर जबरन पति से कोर्ट मैरिज कराने का मामला सामने आया है। युवती को ढाई माह तक नोएडा के सूरजपुर स्थित मकान में बंधक बनाकर दुराचार किया गया।
विज्ञापन
तीन दिन पहले बंधन मुक्त होकर नगर पहुंची युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है। मामला गाजियाबाद के मोदीनगर कस्बे का है।
गोविंदपुरी स्थित कृष्णापुरी कालोनी निवासी युवती ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। युवती के घर एक दंपति का आना-जाना था। युवती का आरोप है कि 25 जनवरी को वह बाजार में सामान खरीदने गई थी। रास्ते में उसे दंपति मिला और जबरन अपने साथ नोएडा ले गए।
विज्ञापन
दंपति ने उसे सूरजपुर स्थित एक मकान में बंधक बना लिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर महिला ने युवती की अपने पति से कोर्ट मैरिज करा दी।
कोर्ट मैरिज के बाद युवती के साथ ढाई माह तक दुराचार भी किया गया। तीन दिन पहले युवती किसी तरह बंधन मुक्त होकर युवती मोदीनगर पहुंची और शनिवार को कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि दंपति ने बच्चा नहीं होने पर उसे अगवा किया और जबरन कोर्ट मैरिज कराकर बंधक बना लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर जांच चल रही है।