फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   court asked up government how given lal batti

यूपी सरकार बताए, कैसे दी जाती है लालबत्ती

Thu, 07 Feb 2013 12:16 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 07 Feb 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
court asked up government how given lal batti

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के उपाध्यक्ष केसी पांडेय की नियुक्ति को चुनौती देने के मामले में राज्य सरकार से दो हफ्ते में जवाब-तलब किया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि दो हफ्ते में मामले में हलफनामा दाखिल किया जाए, जो सचिव स्तर के अफसर के नीचे का न हो। अदालत ने जानना चाहा है कि लोगों को लालबत्ती कैसे दी जाती है।

विज्ञापन


वरिष्ठ न्यायमूर्ति उमानाथ सिंह व न्यायमूर्ति वीरेन्द्र कुमार दीक्षित की खंडपीठ ने बुधवार को यह आदेश डॉ. नूतन ठाकुर की पीआईएल पर दिया। याचिका में राज्य सरकार को निर्देश दिए जाने का आग्रह किया गया था कि विभिन्न आयोगों, निगमों, कंपनियों आदि के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, सदस्यों आदि की नियुक्ति संबंधी खास योगदाताओं को ठीक प्रकार से परिभाषित किया जाए। साथ ऐसे नियुक्त होने वाले लोगों की आपराधिक, समाजविरोधी व राष्ट्रविरोधी हरकतों/रिकॉर्डों की सतर्कता विभाग से जांच कराई जाए।
विज्ञापन


याचिका में पशुतस्करी के आरोप संबंधी मामले में केसी पांडेय की कथित भूमिका की जांच कराए जाने का भी आग्रह किया गया है।

उधर, राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता बुलबुल गोदियाल ने याचिका का विरोध किया। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 27 फरवरी नियत कर राज्य सरकार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है। याची के अधिवक्ता अशोक पांडेय के मुताबिक कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि लोगों को लाल बत्ती कैसे दी जाती है?
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा के एसपी राणा को हटाया
पशु तस्करों की रहनुमाई के आरोपी उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के उपाध्यक्ष केसी पांडे के खिलाफ कार्रवाई और घूस की पेशकश का स्टिंग ऑपरेशन करना गोंडा के एसपी पर भारी पड़ गया। केसी पांडेय के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर हो रही किरकिरी पर सरकार की चुप्पी पांच दिन बाद टूटी और गोंडा के पुलिस कप्तान नवनीत राणा को उनके पद से हटा दिया गया।

अब सरकार ने आगरा में एसपी सिटी के पद पर तैनात राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव को गोंडा का एसपी बना दिया। हटाए गए राणा की तैनाती फिलहाल डीजीपी कार्यालय में रहेगी। राणा के खिलाफ कार्रवाई से इस बात के संकेत भी सामने आ गए हैं कि सपा नेता पर कार्रवाई से नाराज सरकार कुछ और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।


केसी पांडेय पशु तस्करी के मामले में आरोपी हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज है। तबादला सरकारी नौकरी का हिस्सा है, जहां सरकार काम कराना चाहेगी, वहां करूंगा। मैंने अपना काम पूरी निष्ठा से किया है।-नवनीत राणा, तबादले के बाद एक चैनल पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed