फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   corruption charges on ex dm of moradabad and eight others  

मुरादाबाद के पूर्व डीएम समेत नौ पर भ्रष्टाचार के मुकदमे 

Tue, 23 Oct 2018 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Updated Tue, 23 Oct 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
corruption charges on ex dm of moradabad and eight others  
सांकेतिक तस्वीर
अर्बन सीलिंग भूमि और जेल भूमि घोटाले में फंसे मुरादाबाद के पूर्व डीएम जुहैर बिन सगीर और तत्कालीन एडीएम सिटी अरुण श्रीवास्तव समेत नौ अफसरों-कर्मियों के खिलाफ शुक्रवार रात विजिलेंस विभाग ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस और मूंढापांडे थाने में गबन और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में दो एफआईआर दर्ज कराई हैं। 
विज्ञापन

दोनों घोटालों में फर्जी रिपोर्ट देने वाले तत्कालीन सदर तहसील के लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक सभी के नाम मुकदमे में हैं।

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान बरेली के निरीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा ने सिविल लाइंस थाने में पूर्व डीएम जुहैर बिन सगीर, सेवानिवृत्त हो चुके तत्कालीन एडीएम सिटी अरुण कुमार श्रीवास्तव, पूर्व तहसीलदार सदर संजय कुमार, सहायक अभियंता अर्बन सीलिंग विभाग सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, अर्बन सीलिंग विभाग के कनिष्ठ लिपिक हरवेंद्र कुमार, कनिष्ठ लिपिक रीता सिंह, पेशकार इंद्रजीत सिंह और फर्जी प्रपत्रों की बदौलत अर्बन सीलिंग भूमि कब्जाने की आरोपी नसीम बानो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी व साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सतर्कता विभाग ने रिपोर्ट में कहा है कि आरोपियों ने पद का दुरुपयोग कर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के कब्जे वाली अर्बन सीलिंग की करीब 68000 वर्ग मीटर भूमि को फर्जी दस्तावेज तैयार कर निजी खाताधारकों को सौंप दिया, जबकि इन अफसरों को सीलिंग भूमि प्रकरणों को सुनने का अधिकार ही नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28 मई 2016 से लेकर 23 मई 2017 तक इन अफसरों ने सीलिंग के कुल 15 मुकदमों पर अवैध रूप से फैसला लिया। जेल भूमि घोटाले में मूंढापांडे थाने में विजिलेंस इंस्पेक्टर विजय कुमार की ओर से ही दर्ज कराए गए दूसरे मुकदमे में आईएएस जुहैर बिन सगीर, पूर्व एडीएम सिटी अरुण कुमार श्रीवास्तव, पूर्व तहसीलदार सदर संजय कुमार, राजस्व निरीक्षक परवेज खां और लेखपाल सुभाष चंद्र शर्मा के साथ ही एनआरएचएम घोटाले में जेल जा चुके दवा कारोबारी व होटल संचालक सौरभ जैन, सौम्य जैन और जुल्फिकार अली को नामजद किया गया है। 

मुरादाबाद के अधिवक्ता दुष्यंत राज चौधरी की शिकायत पर शासन ने विजिलेंस जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed