फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   corona virus in up yogi government corona guidelines more strictness in up weekend curfew

यूपी में कोरोना: योगी सरकार ने बढ़ाई सख्ती, नाइट कर्फ्यू अब रात 10 से सुबह 6 बजे तक, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

Wed, 05 Jan 2022 05:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Jan 2022 05:20 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम-9 के साथ बैठक हुई है। बैठक में फैसला लिया गया है कि 6 जनवरी से नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 6 तक लागू किया जाए। 10वीं तक के स्कूल मकर संक्रांति तक बंद रहेंगे। 1000 केसेज वाले जिलों में कड़ी पाबंदियां लागूं की जाएं। 

विज्ञापन
corona virus in up yogi government corona guidelines more strictness in up weekend curfew
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने और सख्ती बढ़ा दी है।रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात 10 से सुबह 06 बजे तक लागू कर दिया है। इसके अलावा 10वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम-9 के साथ बैठक हुई है। बैठक में फैसला लिया गया है कि 6 जनवरी से नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 6 तक लागू किया जाए। 10वीं तक के स्कूल मकर संक्रांति तक बंद रहेंगे। 1000 केसेज वाले जिलों में कड़ी पाबंदियां लागूं की जाएं। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में एक्टिव केस की न्यूनतम संख्या 1000 से अधिक हो जाएं, वहां जिम, स्पा, सिनेमाहॉल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट आदि सार्वजनिक स्थलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थानों में एक समय में 100 से अधिक लोगों की सहभागिता न हो। खुले स्थान पर ग्राउंड की कुल क्षमता के 50 फीसदी से अधिक लोगों के उपस्थिति की अनुमति न दी जाए। मास्क-सैनिटाइज़र की अनिवार्यता रहे। 




आपको बता दें कि मंगलवार को पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 992 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 3,173 है अब तक कुल 16,88,007 रिकवरी हुई है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी है। 

 


उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कल प्रदेश में 1,66,033 सैंपल की जांच की गई और अब तक कुल 9,36,00,940 सैंपल की जांच की जा चुकी है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अब तक 12,89,19,556 को वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है और इनमें से 7,43,46,492 लोगों को दूसरी डोज़ लगी है, अब तक कुल 20,36,66,048 डोज़ दी गई है। कल प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों में 1,70,386 को पहली डोज़ दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed