{"_id":"5dc189508ebc3e5afb2da3f3","slug":"congress-will-go-to-public-against-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार को घेरने के लिए जनता के बीच जाएगी कांग्रेस, इन मुद्दे को बनाएगी हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार को घेरने के लिए जनता के बीच जाएगी कांग्रेस, इन मुद्दे को बनाएगी हथियार
Tue, 05 Nov 2019 08:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 05 Nov 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को घेरने के लिए देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था, कर्मचारियों के भविष्य निधि घोटाला व आरसीईपी (रीजनल कांप्रिहेंसिव इकोनामिक पार्टनरशिप) को लेकर कांग्रेस बुधवार से जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस कल से ही 10 दिवसीय विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम की शुरुआत करेगी।
ये बातें फ्रंटल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेशपति त्रिपाठी और पूर्व मंत्री अजय राय ने वाराणसी में संयुक्त रूप कहीं। उन्होंने मंगलवार को कैंटोमेंट स्थित एक होटल में पत्रकारों से कहा कि ब्लाक, तहसील, कचहरी और जिले के विद्यालयों पर पर्चा वितरण के साथ बुधवार से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
सात नवंबर को पर्चा वितरण, आठ और नौ को नुक्कड़ सभा, दस को बेरोजगारी के खिलाफ बर्तन के साथ जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, 11 को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर कार्यक्रम, 12 और 13 को किसानों, बिजली को लेकर चौपाल, 14 को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती, 15 को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा। इस मौके पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव विश्वविजय, महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी ने अपने विचार रखे।