फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Congress will go to public against BJP government

भाजपा सरकार को घेरने के लिए जनता के बीच जाएगी कांग्रेस, इन मुद्दे को बनाएगी हथियार

Tue, 05 Nov 2019 08:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Nov 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Congress will go to public against BJP government
कांग्रेस - फोटो : twitter
केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को घेरने के लिए देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था, कर्मचारियों के भविष्य निधि घोटाला व आरसीईपी (रीजनल कांप्रिहेंसिव इकोनामिक पार्टनरशिप) को लेकर कांग्रेस बुधवार से जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस कल से ही 10 दिवसीय विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन


ये बातें फ्रंटल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेशपति त्रिपाठी और पूर्व मंत्री अजय राय ने वाराणसी में संयुक्त रूप कहीं। उन्होंने मंगलवार को कैंटोमेंट स्थित एक होटल में पत्रकारों से कहा कि ब्लाक, तहसील, कचहरी और जिले के विद्यालयों पर पर्चा वितरण के साथ बुधवार से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


सात नवंबर को पर्चा वितरण, आठ और नौ को नुक्कड़ सभा, दस को बेरोजगारी के खिलाफ बर्तन के साथ जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, 11 को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर कार्यक्रम, 12 और 13 को किसानों, बिजली को लेकर चौपाल, 14 को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती, 15 को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा। इस मौके पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव विश्वविजय, महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed