फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Cong gives eight seats to RLD

तय हुई अमर सिंह, जयाप्रदा की सीट

Mon, 10 Mar 2014 05:00 PM IST
Updated Mon, 10 Mar 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
Cong gives eight seats to RLD

कभी मुलायम सिंह के करीबी रहे अमर सिंह और जया प्रदा ने रालोद का दामन थाम लिया है। अमर सिंह को फतेहपुर सीकरी और जया प्रदा को बिजनौर सीट से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

विज्ञापन


आपको बता दें कि जया प्रदा वर्तमान में रामपुर से सांसद हैं और अमर सिंह ने कभी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा है।

हालांकि माना जा रहा था कि ये लोग कांग्रेस जे जुड़ंगे। खबरें यहां तक थीं कि अमर सिंह नोएडा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन तमाम कयासों को धता बताते हुए दोनों ने रालोद का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

कुल आठ सीटों पर बनी बात

Cong gives eight seats to RLD

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में इस बार साथ-साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दोनों दलों के बीच सीटों के तालमेल पर अंतिम मुहर लग चुकी है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस ने रालोद को पश्चिम उत्तर प्रदेश की 8 सीटें दी हैं। रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस से गठबंधन और सीटों की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

वर्ष 2009 में रालोद भाजपा के साथ चुनाव लड़ी थी। तब भाजपा ने उसे 7 सीटें दी थी, जिनमें से 5 सीटें जीतने में वह सफल हुई थी।

वेस्ट यूपी रालोद के खाते में

Cong gives eight seats to RLD

बहरहाल कांग्रेस के साथ गठबंधन होने से रालोद का एक बार फिर से भाजपा के साथ चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर विराम लग गया है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने रालोद को बागपत, मथुरा, कैराना, बुलंदशहर, बिजनौर, हाथरस, अमरोहा और फतेहपुर सीकरी सीट दी है।

हालांकि रालोद ने मेरठ और अलीगढ़ सीट पर भी दावा किया था। मगर कांग्रेस ने बीते शनिवार को अलीगढ़ सीट पर पार्टी उम्मीदवार की घोषणा कर रालोद का दावा खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed