फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   communal tension in saharanpur

सहारनपुर: लाउडस्पीकर लगाने को लेकर सांप्रदायिक तनाव

Thu, 17 Jul 2014 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 17 Jul 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
communal tension in saharanpur

सहारनपुर में चकरोता रोड स्थित बागेश्वर धर्मस्थल में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर मंगलवार रात हुआ सांप्रदायिक तनाव बुधवार शाम फिर गरमा गया। दोपहर में धर्मस्थल प्रबंधन और दूसरे समुदाय के लोगों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद देर शाम हिन्दू संगठनों से जुडे लोग धर्मस्थल पहुंचे और लाउडस्पीकर सड़क पर लगाने को लेकर अड़ गए। नमाज के वक्त वहां जमकर नारेबाजी से पूरे माहौल में तनाव फैल गया।

विज्ञापन


उधर, बुधवार सुबह से ही चल रहे वाट्स एप मैसेज से शहर में तनाव बढा हुआ है। हालांकि एसएसपी की ओर से जारी वाट्स एप नंबर पर भी भड़काऊ मैसेज पहुंचे हैं। इसके बाद पुलिस ने इस तरह के मैसेज करने वालों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब छह बजे एक-एक करके हिन्दू संगठनों के लोग बागेश्वर धर्मस्थल पर इकट्ठा होने लगे। सैकडों की संख्या में पहुंचकर उन्होंने भड़काऊ नारे लगाने शुरू किए। इसकी खबर एसएसपी को मिलते ही एसपी सिटी समेत कई थानों को उन्होंने रवाना किया। मगर वहां भीड़ देखकर पुलिस के हाथ-पांव भी फूल गए। एडीएम प्रशासन और पुलिस के सामने ही जमकर नारेबाजी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा इलाका छावनी में तब्दील

communal tension in saharanpur

बागेश्वर धर्मस्थल के सामने ही दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल है और हंगामे-नारेबाजी के दौरान नमाज से पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। आनन-फानन में हीरनमारान सहित आसपास की दुकानें बंद हो गई। मामला गंभीर होता देख एसएसपी ने पैरामिलिट्री फोर्स को रवाना किया। इस बीच धर्मस्थल में मौजूद लोग गेट पर आ गए और वहां से नारेबाजी करने लगे। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। इससे इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी। आपको बता दें कि मंगलवार रात करीब साढे 10 बजे बागेश्वर धर्मस्थल में  लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया।

इसके बाद दोनों समुदाय सड़कों पर आकर आमने-सामने हो गए। मामला एसएसपी के जानकारी में आते ही उन्होंने कई थानों की फोर्स को अलर्ट कर वहां तैनात कर दिया था। इसके बाद उस वक्त दोनों समुदाय के लोगों को शांत कराया और सुबह थाने में बातचीत का प्रस्ताव दिया गया। इस पर दोनों ही समुदाय रात में मान गए।

वाट्स एप से पकड़ में आएंगे अवांछनीय
दरअसल, सुबह से ही वाट्स एप पर भड़काऊ मैसेज चल रहे थे। सुबह से लोगों के पास वाट्स एप के जरिए भड़काऊ और धर्मस्थल पर शाम छह बजे एकत्र होने के मैसेज भेजे जा रहे थे। यही कारण रहा कि शाम छह बजे वहां सैकड़ों लोग एकत्र भी हो गए। हालांकि यह मैसेज एसएसपी की ओर से जारी वाट्स एप नंबर भी पहुंच गया। इसके बाद पुलिस टीम को तत्काल अलर्ट कर दिया गया। अफवाह फैलाने वाले मैसेज को एसएसपी ने गलत करार देते हुए वाट्स के जरिए ज्यादा से ज्यादा  लोगों तक इन अफवाहों से बचने की सलाह तक दी गई। इसके बाद सांप्रदायिक भावना भडकाने वाले मैसेज करने वालों को भी चिन्हित भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed