फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cold war continues between beni prasad verma and samajwadi party

बेनी ने शायद मरघट की एजेंसी ले ली है: सपा

Fri, 03 May 2013 12:33 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
cold war continues between beni prasad verma and samajwadi party

केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। इस बार सपा ने बेनी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


सपा के प्रवक्ता व प्रदेश सरकार में मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व की फटकार से कुछ दिन चुप रहने के बाद बेनी प्रसाद वर्मा को अनर्गल बातें बोलने का दौरा फिर पड़ गया है। पता नहीं उन्होंने ज्योतिष विद्या सीखी है अथवा मरघट की एजेंसी ले ली है कि सपा के बारे में भविष्यवाणी करने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के बल पर इस्पात मंत्री को ओहदा, शोहरत और रुतबा हासिल हुआ उसकी अर्थी निकालने की इच्छा उनकी कुंठित और ओछी मानसिकता को ही दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि पूर्व रक्षामंत्री व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने चीन का सवाल उठाकर देश के सामने खड़े संकट की ओर संसद में ध्यान आकर्षित किया है।

चीन, लद्दाख में भारतीय सीमा में 19 किलोमीटर अंदर तक आ गया है। सन 1962 की कहानी आज भी रोंगटे खड़ी करती है। सपा मुखिया मुलायम सिंह केंद्र सरकार को इसलिए बार-बार सचेत कर रहे हैं, जिससे 1962 वाली कहानी फिर दुहराई न जाए।


पर, केंद्रीय इस्पात मंत्री जैसे कर्तव्य शून्य मंत्री जब चीन के मुद्दे को नाटक बताते है तो उनकी समझ पर तरस आता है। भारत की सीमाओं की सुरक्षा का सवाल उठाना जिस मंत्री की निगाह में नाटक हो उसे देश प्रेम का प्रारंभिक पाठ पढ़ाने के लिए सबसे मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी का परवाना पकड़ाना चाहिए।

बेनी पर तीखे हमले
सपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री को देश की एकता, अखंडता और सीमाओं की सुरक्षा की फिक्र नहीं है। उन्हें फिक्र है उत्तर प्रदेश सरकार की।

अकल के दुश्मन ऐसे केंद्रीय मंत्री को कौन बताए कि जब देश ही संप्रभु और स्वतंत्र नहीं रह जाएगा तो राज्य की स्थिति क्या होगी। जिन्हें देश की सीमाओं की रक्षा की चिंता नहीं वे विदेशियों की गुलामी में जीने वाले लोग हैं। इनकी देश के संविधान में आस्था हो ही नहीं सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed