फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CM Yogi reached Jharkhandi Mahadev Temple in Gorakhpur, said- 66 crore people took Sangam bath in Mahakumbh.

Gorakhapur News: शिव मंदिर में सीएम योगी ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, पूजा अर्चना की; कुंभ पर कही ये बात

Wed, 26 Feb 2025 02:04 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 02:04 PM IST
सार

CM Yogi Visit KVK Gorakhpur: सीएम योगी ने मंदिर के बाहर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ महाकुंभ प्रयागराज आज पूर्णाहुति को प्राप्त करेगा। लगभग 66 करोड़ श्रद्धालु जन मां गंगा, मां यमुना व मां सरस्वती कि त्रिवेणी में डुबकी लगाकर राष्ट्रीय एकात्मकता का एक संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi reached Jharkhandi Mahadev Temple in Gorakhpur, said- 66 crore people took Sangam bath in Mahakumbh.
झारखंडी महादेव मंदिर में पूजन करते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार सुबह से ही अनुष्ठान जारी रहा। इसके साथ ही शहर के अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर में सबसे पहले सीएम योगी ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि पूर्वक पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


इसके बाद वह राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ काजल अभिषेक कर फल फूल इत्यादि अर्पण किया। मंदिर के बाहर निकल कर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इसके बाद कुनराघाट घाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर पहुंचे जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन


राजघाट में बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व है। प्रयागराज में काशी में तथा सभी शिवालयों के साथ प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि महादेव कल्याण के देवता हैं। सबके कल्याण का भाव रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कृपा दृष्टि से ही यह सभी व्यवस्था संचालित हो पाती है। अपार श्रद्धा भाव के साथ श्रद्धालु जन यहां दर्शन कर रहे हैं। हर शिवालय में अपार भीड़ है। आस्था भारत की एकात्मता का प्रतीक है। इस आस्था को मैं नमन करता हूं। महाकुंभ प्रयागराज में अपार भीड़ है। 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ महाकुंभ प्रयागराज आज पूर्णाहुति को प्राप्त करेगा।

लगभग 66 करोड़ श्रद्धालु जन मां गंगा, मां यमुना व मां सरस्वती कि त्रिवेणी में डुबकी लगाकर राष्ट्रीय एकात्मकता का एक संदेश दे रहे हैं। और वसुधैव  कुटुंबकम के भाव के साथ हर एक श्रद्धालु जन को राष्ट्रीयता के भाव से समर्पण करने की एक प्रेरणा भी प्रदान कर रहे हैं। पावन  स्नान पर हृदय से उनका अभिनंदन करते हैं।

बाबा विश्वनाथ धाम काशी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जन पिछले डेढ़ महीने से लगातार 8 से 10 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन कर रहे है। आज महाशिवरात्रि है। अयोध्या धाम में भी यही स्थिति है। 8 से 10 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन वहां राम जन्मभूमि पर रामलाल के दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या धाम में भी अपार भीड़ है।

प्रदेश के सभी शिव मंदिरों में यही स्थिति है। गाजियाबाद में बाबा दूधेश्वर नाथ धाम में भीड़ है। बरेली तो नाथनगरी के नाम से विख्यात है। उन्होंने विभिन्न शिवालयों के नाम व महत्व को भी बताया। कहा कि हम विभिन्न शिवालयों में दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हैं। मानसरोवर मंदिर ,बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में काफी भीड़ है।


उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिस लोक कल्याण की भाव की प्रेरणा महादेव से हम सबको प्राप्त होती है, उसे लोक मंगल की कामना से हम लोग अपने समाज के लिए अपने राष्ट्र के लिए समर्पण भाव के साथ कार्य कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed