फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cm akhilesh enjoy summer vacation

यूपी के जंगलों में छुट्टियां मनाएंगे सीएम अखिलेश

Sun, 09 Jun 2013 12:53 AM IST
बरेली/ब्यूरो
बरेली/ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
cm akhilesh enjoy summer vacation

सीएम अखिलेश यादव बरेली में लैपटॉप बांटने के बाद परिवार के साथ दो दिन की छुट्टियां पीलीभीत के जंगलों में मनाएंगे।

विज्ञापन


यहां शारदा नदी के किनारे स्थित वन विभाग के चूका प्वाइंट पर मुख्यमंत्री के समर वेकेशन के लिए बेहद गोपनीय ढंग से तैयारियां चल रही हैं। चूका प्वाइंट पर पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं।

इसे देखते हुए वन विभाग ने चूका प्वाइंट पर आम लोगों का प्रवेश अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री और उनका परिवार 12-13 जून को चूका प्वाइंट पर रहेगा।
विज्ञापन


बरेली कमिश्नरी और पीलीभीत जिला प्रशासन के साथ वन विभाग के कुछ चुनिंदा अफसरों को सीएम के समर वेकेशन की तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई है।

एक उच्चाधिकारी का कहना है कि सीएम का निजी कार्यक्रम है इसलिए गोपनीयता के निर्देश हैं। इस संबंध में अभी कुछ चुनिंदा अफसरों के अलावा किसी के पास कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा नदी के तट पर वन विभाग ने चूका प्वाइंट पर सीएम और उनके परिवार के लिए कुंभ में पर्यटन विभाग द्वारा इस्तेमाल की गई आयातित कॉटेज लगाई जा रही है। इसमें अटैच टॉयलेट-बाथरूम की सुविधा भी है।

यह वातानकूलित कॉटेज होंगी। इनमें एक बेडरूम, एक लॉबी के साथ स्टडी रूम आदि की सुविधा भी है। खानपान के इंतजाम के लिए रसोइए लखनऊ से बुलाए गए हैं। रोशनी के लिए अस्थाई सोलर लाइट लगाई जाएंगी।


जंगल एरिया के बाहर हेलीपैड और एक अस्थाई अस्पताल के अलावा सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्लान तैयार किया है। सीएम वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेना चाहें तो उसकी भी व्यवस्था की जा रही है।

पहले सीएम का समर वेकेशन 5-6 जून को प्रस्तावित था लेकिन दिल्ली में प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा बैठक के चलते इसे टालना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed